फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bikaner News : अवैध संबंधों के शक में हत्या को दुर्घटना का रूप देने की साजिश बेनकाब, दो आरोपी गिरफ्तार

Sun, 22 Dec 2024 04:10 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

जिले के खाजूवाला क्षेत्र में अवैध संबंधों के शक के कारण एक व्यक्ति की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
गिरफ्तार किए गए आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खाजूवाला क्षेत्र से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है, जहां छतरगढ़ पुलिस ने हत्या को दुर्घटना का रूप देने की साजिश का पर्दाफाश किया है। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनका नाम नरेन्द्र कुम्हार और प्रदीप बिश्नोई है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों ने 23 नवंबर को चक 16LKD में सुल्तानराम मेघवाल की हत्या कर दी थी। आरोपियों ने पहले मृतक को शराब पिलाई और फिर लोहे की रॉड से हमला करके उसकी हत्या कर दी। बाद में आरोपियों ने शातिर तरीके से हत्या की इस वारदात को दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की।

पुलिस ने बताया कि इस संबंध में मृतक की पत्नी कलावती से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रारंभिक जांच में लग रहा है कि अवैध संबंधों के शक के चलते हत्या की इस योजना को अंजाम दिया गया था।
विज्ञापन


मामले का खुलासा खाजूवाला डीएसपी अमरजीत चावला के नेतृत्व में छतरगढ़ थानाधिकारी भजनलाल और उनकी टीम ने किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें