फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bikaner News: कोर्ट कक्ष का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला, युवक के खिलाफ मामला दर्ज, कर्मचारी बर्खास्त

Sat, 07 Mar 2026 07:16 PM IST
बीकानेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

ग्राम न्यायालय बीकानेर के कोर्ट कक्ष में वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
 
विज्ञापन
कोर्ट कक्ष में रील बनाकर न्यायालय की गरिमा भंग करने का मामला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले की ग्राम न्यायालय परिसर में कोर्ट कक्ष के अंदर वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस संबंध में सेशन कोर्ट में तैनात गार्ड ने सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सेशन कोर्ट के होमगार्ड मनीष पारीक ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि आरोपियों ने बिना सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के ग्राम न्यायालय बीकानेर के न्यायालय कक्ष में अन्य व्यक्तियों के साथ अनधिकृत रूप से प्रवेश किया। इसके बाद जान-बूझकर कोर्ट कक्ष के अंदर वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया।

ये भी पढ़ें: Balotra News: सेना के ट्रक और निजी कार की आमने-सामने हुई भिड़ंत, हादसे में आर्मी के हवलदार की दर्दनाक मौत
विज्ञापन


रिपोर्ट में कहा गया है कि इस तरह का कृत्य कर आरोपियों ने न्यायालय की गरिमा भंग करने का प्रयास किया है और आमजन के बीच न्यायपालिका की छवि को प्रभावित करने की कोशिश की है। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर अधिवक्ताओं में भी आक्रोश देखा गया। बार एसोसिएशन ने मामले को गंभीर बताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


वहीं सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद कोर्ट में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पुष्पेंद्र सिंह को बर्खास्त कर दिया गया है। वायरल वीडियो में दो युवक कोर्ट कक्ष के अंदर नजर आ रहे थे। वीडियो सामने आने के बाद कोर्ट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें