फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bikaner: नहर किनारे मिले कपड़े, जेवर और सुसाइड नोट से सनसनी, महिला के कूदने की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 06 Mar 2026 08:56 PM IST
बीकानेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

Bikaner: बीकानेर जिले के इंदिरा गांधी नहर के किनारे एक महिला के कपड़े, चप्पल, जेवर और सुसाइड नोट मिलने से हड़कंप मच गया। सुसाइड नोट में महिला ने पति और सास पर प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। पुलिस महिला की तलाश के लिए नहर में सर्च अभियान चला रही है और पूरे मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
बीकानेर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीकानेर जिले के छतरगढ़ थाना क्षेत्र में इंदिरा गांधी नहर परियोजना के किनारे एक महिला के कपड़े, चप्पल, कुछ जेवर और सुसाइड नोट मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना सत्तासर के पास आरडी 605 की बताई जा रही है, जहां महिला के नहर में कूदने की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन


मौके से मिला सुसाइड नोट
जानकारी के अनुसार, आसपास के ग्रामीणों ने नहर किनारे पड़े कपड़े और अन्य सामान देखे तो इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही छतरगढ़ थाना प्रभारी नवनीत सिंह सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। मौके से मिले सुसाइड नोट के आधार पर महिला की पहचान कर ली गई है। बताया जा रहा है कि महिला का पीहर नाल थाना क्षेत्र में है। पुलिस ने इस संबंध में पीहर पक्ष के लोगों को सूचना दे दी है।

सुसाइड नोट में पति और सास पर लगाए गंभीर आरोप 
सुसाइड नोट में महिला ने अपने पति और सास पर उसे लगातार तंग-परेशान करने के आरोप लगाए हैं। साथ ही नोट में यह भी उल्लेख किया गया है कि वह अपने बच्चों को भी साथ ले जाने की बात लिखकर गई है, जिससे मामला और अधिक गंभीर हो गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: दोहरे हत्याकांड में 16 साल से फरार आरोपी सीबीआई के हत्थे चढ़ा, 5 लाख का था इनाम
विज्ञापन


फिलहाल महिला का सुराग नहीं
फिलहाल महिला का कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से नहर में तलाश की जा रही है। वहीं पुलिस इस संभावना पर भी जांच कर रही है कि महिला चप्पल और दुपट्टा छोड़कर कहीं चली तो नहीं गई, क्योंकि पहले भी परिजनों पर दबाव बनाने के लिए नहर में कूदने के झूठे मामले सामने आ चुके हैं। पुलिस का कहना है कि परिजनों के मौके पर पहुंचने और जांच पूरी होने के बाद ही पूरे घटनाक्रम का स्पष्ट खुलासा हो पाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें