पंचायक फिल्म से पहचान पाने वाले अभिनेता जितेंद्र मूल रूप से राजस्थान के रहने वाले हैं। जितेंद्र ने बताया कि वे युवा पीढ़ी को साइबर खतरों के खिलाफ लड़ाई में शामिल करने के महत्व को रेखांकित करेंगे।
अभिनेता जीतू भैया उर्फ जितेंद्र कुमार अब राजस्थान पुलिस के साथ मिलकर साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने में योगदान करेंगे। वे राजस्थान पुलिस के साथ मिलकर 'हैकथॉन' नामक साइबर सुरक्षा पहल का नेतृत्व कर रहे हैं। मुख्यमंत्री द्वारा समर्थित इस पहल का उद्देश्य युवाओं को साइबर अपराध से कुशलतापूर्वक निपटने के लिए आवश्यक ज्ञान से लैस करते हुए राज्य के विकास में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए सशक्त बनाना है।
विज्ञापन
बता दें कि जितेंद्र मूल रूप से राजस्थान के रहने वाले हैं। जितेंद्र ने बताया कि वे युवा पीढ़ी को साइबर खतरों के खिलाफ लड़ाई में शामिल करने के महत्व को रेखांकित करेंगे। आज के डिजिटल युग में साइबर अपराध, विशेष रूप से फ़िशिंग, कई इंटरनेट उपयोगकर्ताओं को प्रभावित करता है। मैं एक पहल शुरू करने के लिए राजस्थान पुलिस का आभारी हूं, जो युवाओं को प्रोत्साहित करती है। मैं युवाओं को प्रेरित करने की प्रतिज्ञा करता हूं ताकि हम सभी बल में शामिल हो सकें और ऐसे अपराधों से लड़ने के लिए एक मजबूत प्रणाली विकसित कर सकें।