फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: मौज-मस्ती का अड्डा बना बाल सुधार गृह, सिगरेट का धुआं उड़ाते नजर आए बाल अपचारी

Sun, 21 Jan 2024 12:59 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

Bikaner: बाल संप्रेषण गृह में सुधार के लिए भेजे गए बाल अपचारियों का वहां सिगरेट का धुआं उड़ाते और पार्टी करते हुए वीडियो वायरल हुआ है। इस तरह का वायरल वीडियो सुधार गृह में व्याप्त अव्यवस्थाओं की पोल खोलता नजर आता है।
विज्ञापन
सिगरेट का धुआं उड़ाते बाल अपचारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महीने भर पुराना बताया जा रहा वायरल वीडियो गजनेर रोड पुलिया के पास संप्रेक्षण गृह का है। वायरल वीडियो में संप्रेषण गृह में रह रहे नाबालिग सिगरेट का धुआं उड़ाते डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल महीने भर पहले एक बाल अपचारी की रिहाई पर संप्रेषण गृह में पार्टी का आयोजन किया गया था। 

विज्ञापन


वायरल हुए इस वीडियो में बाल अपचारी सिगरेट का धुआं उड़ाते नजर आ रहे हैं। सबसे बड़ी बात इस दौरान उन्हें कोई रोकने-टोकने वाला वहां मौजूद नहीं था। वीडियो वायरल होने के बाद एएसपी दीपक कुमार के नेतृत्व में पुलिस की टीमों ने संप्रेषण गृह का आकस्मिक निरीक्षण किया लेकिन बाल अपचारियों के पास से कुछ भी आपत्तिजनक सामग्री हाथ नहीं लगी। 

जानकारी के अनुसार वायरल वीडियो बाल गृह से एक नाबालिग की रिहाई पर बनाया गया था, जो अब वायरल हो रहा है। बहरहाल बड़ा सवाल ये है कि बाल संप्रेषण गृह से बार-बार अव्यवस्था की बातें सामने तो आती हैं लेकिन हर बार जांच के नाम पर कमेटी बनाकर मामले को दबाने का प्रयास किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें