फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bikaner: आवारा कुत्ते के आतंक ने मचाया कहर, दस साल के मासूम को कई जगह काटा, अस्पताल में इलाज जारी

Sun, 18 Feb 2024 05:02 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

Bikaner: शहर में आवारा कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा। आवारा कुत्तों के लोगों के काटने की घटनाएं दिन पर दिन बढ़ती जा रही हैं। आए दिन कहीं ना कहीं से ऐसे मामले सामने आते रहते हैं। अब ऐसी ही एक घटना शहर के एसबीआई बैंक जोशीवाड़ा से सामने आई है, जहां घर के बाहर खेल रहे 10 वर्षीय एक बच्चे को आवारा कुत्ते ने अपना शिकार बनाया। 
विज्ञापन
कुत्ते ने बच्चे को काटा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घर के बाहर खेल रहे वंश आचार्य को आवारा कुत्ते ने बच्चे को बुरी तरह काट खाया। कुत्ते के काटने की वजह से उसके पांव  में गंभीर घाव हो गए। इस दौरान मोहल्ले के लोगों ने दौड़कर वंश को कुत्तों के चुंगल से बचाया। इसके बाद उसके घर वालों को घटना की जानकारी दी गई। परिवारवाले बच्चे को लेकर अस्पताल गए और उसका इलाज कराया।

विज्ञापन


इससे पहले भी हो चुका है हादसा
मोहल्ले वासियों का कहना है कि मोहल्ले में आवारा कुत्तों ने आतंक मचा रखा है। नगर निगम के अधिकारियों को आवारा पशुओं को पकड़ने के लिए कई बार गुहार लगा चुके हैं, बावजूद इसके निगम अधिकारी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। आवारा कुत्तों का निशाना मोहल्ले के दर्जन भर लोग बन चुके हैं। बीते दिनों एक छोटी बच्ची को भी आवारा कुत्ते ने काट लिया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें