फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bikaner Road Accident: बेटी की शादी की खरीदारी करने जा रहा परिवार हादसे का शिकार, तीन की मौत, 18 घायल

Wed, 04 May 2022 05:17 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

बीकानेर में तेज रफ्तार में जा रही पिकअप पलटने से तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं घायलों को पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीकानेर के बीछवाल पुलिस थाना क्षेत्र के हुसंगसर मोड़ पर बुधवार को एक बड़ा हादसा हो गया। सवारियों से भरी पिकअप पलट गई। दुर्घटना में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं 18 लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन

हादसा बीकानेर के हुसंगसर फांटे के पास हुआ। सूचना पर बीछवाल थानाधिकारी मनोज शर्मा टीम के साथ पीबीएम अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पिकअप में सवार सभी लोग गैरसर गांव के निवासी  बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि घर में बेटी की शादी होने वाली थी, परिजन शादी की खरीददारी के लिए पिकअप में सवार होकर बीकानेर आ रहे थे। इसी दौरान पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी खा गई। 


इस हादसे में गेरसर निवासी मोहनलाल पुत्र जगदीश उम्र 13 साल, मांगीलाल पुत्र मूलाराम उम्र 65 साल, सुमन पुत्री छोटू राम उम्र 14 साल की मौत हो गई। रिश्ते में मृतक दादा, पोता और पोती बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन

ये हुए घायल
संतोष, उमा देवी, शिवलाल, जगदीश लिछमा, मुकेश सुनील, रूपा, सुनीता, शारदा, ओम प्रकाश, माया आईदान, मनोहरी, गोमदराम, भैराराम, शिवलाल, इशिका घायल हुए हैं। जिनका इलाज पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें