फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bikaner: रेलवे स्टेशन के पास लगे ट्रांसफार्मर में लगी आग, इलाके की बिजली गुल

Mon, 18 Apr 2022 04:15 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

गर्मी में अधिक लोड होने के कारण ट्रांसफार्मर में आग लगने की जानकारी सामने आ रही है। बिजली कंपनी के अधिकारी बिजली आपूर्ति बहाल करने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
इस तरह जला ट्रांसफार्मर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीकानेर की रामपुरा बस्ती रेलवे स्टेशन के पास लगे ट्रांसफार्मर में सोमवार को आग लग गई। गर्मी में अधिक लोड होने की वजह से ट्रांसफार्मर में आग लगने की बात सामने आ रही है। सफार्मर में आग लगने से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। तत्काल आग की सूचना दमकल विभाग को दी गई। इस दौरान क्षेत्र के लोगों ने भी आग पर काबू पाने का प्रयास किया।  ट्रांसफार्मर में आग लगने से पूरे क्षेत्र की बिजली भी गुल हो गई।

विज्ञापन


सूचना पर करीब आधा घंटे बाद पहुंचे दमकल कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। बिजली कंपनी बीकेसीएल के कर्मचारियों ने आग लगने की घटना के बाद ट्रांसफार्मर की जांच शुरू कर दी। इलाके की बिजली आपूर्ति बहाल करने के प्रयास भी शुरू कर दिए गए हैं। गनीमत यह रही कि इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें