फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: बीजू जॉर्ज जयपुर के नए पुलिस कमिश्नर, आनंद कुमार को एडीजी लॉ एंड ऑर्डर लगाया, 3 IAS के भी ट्रांसफर

Tue, 01 Aug 2023 10:09 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान सरकार ने तीन आईएएस और दो आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं।  सीनियर आईपीएस बीजू जॉर्ज जोसफ को नया पुलिस कमिश्नर लगाया गया है। वे इससे पहले जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में भी रह चुके हैं।
विज्ञापन
सीनियर आईपीएस बीजू जॉर्ज जोसफ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीएम अशोक गहलोत ने आखिरकार जयपुर पुलिस कमिश्नर पद पर आईपीएस अफसर बदल दिया है। सीनियर आईपीएस बीजू जॉर्ज जोसफ को नया पुलिस कमिश्नर लगाया गया है। जोसफ पूर्व में भी जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में रह चुके हैं। वह कड़क और टेक्नो फ्रेंडली पुलिस अफसर की छवि रखते हैं।

विज्ञापन


जयपुर के मौजूदा पुलिस कमिश्नर आनंद कुमार श्रीवास्तव को अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस, कानून व्यवस्था, (ADG लॉ एंड ऑर्डर) राजस्थान, जयपुर के पद पर लगाया गया है। इस पद पर लंबे समय से आनंद कुमार श्रीवास्तव कार्य कर रहे थे। अब वह पुलिस मुख्यालय में बैठेंगे।

3 आईएएस अधिकारियों के भी तबादले 
राज्य सरकार ने 3 आईएएस अफसरों के भी तबादले किए हैं। आईएएस अधिकारी उर्मिला राजौरिया को बीकानेर का संभागीय आयुक्त लगाया गया है। भानु प्रकाश एटरू को गृह विभाग का सचिव और वी. श्रवण कुमार को कमिश्नर, विभागीय जांच,जयपुर के पद पर ज़िम्मा सौंपा गया है।  जबकि राजफेड के एमडी का अतिरिक्त चार्ज सहकारिता विभाग के रजिस्ट्रार मेघराज सिंह रतनू को सौंपा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें