फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhilwara Violence: दो युवकों पर नकाबपोश लोगों ने किया हमला, बाइक को आग लगाई, इंटरनेट बंद, पुलिस बल तैनात

Thu, 05 May 2022 11:10 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा

सार

राजस्थान के जिलों में सांप्रदायिक तनाव दिखने लगा है। जोधपुर के बाद अब भीलवाड़ा में दो युवकों के साथ मारपीट के बाद तनाव पैदा हो गया। इंटरनेट बंद कर दिया गया है। पुलिस बल तैनात किया गया है। 
विज्ञापन
भीलवाड़ा में हिंसा - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के भीलवाड़ा शहर में बुधवार देर रात दो युवकों पर 10 से अधिक नकाबपोश लोगों ने हमला बोल दिया। मारपीट के बाद उनकी बाइक जला दी गई। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हमले की वजह अब तक साफ नहीं है। दोनों युवक एक वर्ग विशेष के होने से तनाव पैदा हो गया। पुलिस ने एहतियात के लिए इंटरनेट बंद कर दिया है। साथ ही स्थिति पर काबू रखने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। 

विज्ञापन

विवाद सांगानेर के करबला रोड पर हुआ। आजाद और सद्दाम वहां बैठे थे। तभी नकाबपोश लोगों ने उन पर हमला कर दिया। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस बल भी वहां पहुंचा। इस घटना के बाद लोग बड़ी संख्या में आ गए और हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। इससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। हालांकि, पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया और इलाज शुरू किया गया। 

विज्ञापन

भीलवाड़ा हिंसा में घायल - फोटो : Social Media
खंगाले जा रहे हैं सीसीटीवी फुटेज
भीलवाड़ा के कलेक्टर आशीष मोदी ने एएनआई को बताया कि हम इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं, ताकि आरोपियों का पता लगाया जा सके। हमले में एक व्यक्ति को मामूली चोंट आई है, जबकि दूसरे के सिर में मामूली चोंट है। मैं जनता से अपील करता हूं कि वह अफवाहों पर ध्यान न दे और क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखें। कलेक्टर ने बताया कि इसके मद्देनजर भीलवाड़ा में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को बंद कर दिया गया है। 

हमलावरों की पहचान की तलाश
पुलिस का कहना है कि दो लोगों पर तीन-चार बाइक पर आए नकाबपोश लोगों ने हमला किया है। हम सीसीटीवी फुटेज और अन्य जांच के आधार पर उनकी पहचान कर रहे हैं। जल्द ही हम उनके करीब होंगे। उन्हें पकड़ लेंगे। भीलवाड़ा के लोग अफवाहों से सावधान रहे। यह एक गंभीर मसला है। हमलावरों को जल्द से जल्द पकड़ लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें