फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhilwara: पहले एक-दूसरे को चुनरी से बांधा फिर वनपाल ने प्रेमिका के साथ मंडोल बांध में लगाई छलांग, दोनों की मौत

Thu, 10 Aug 2023 11:17 AM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा

सार

भीलवाड़ा जिले के बिजोलिया क्षेत्र के प्रेमी युगल के बांध में कूद कर अपनी खुदखुशी कर ली। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को बाहर निकलवा कर चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया है। पोस्टमार्टम के बाद इस घटना के कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
मृतक वनपाल नरेश कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के बिजोलिया क्षेत्र के वनपाल ने अपनी प्रेमिका के साथ मंडोल बांध में कूदकर जान दी। घटना में प्रेमी युगल की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शवों को बांध से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। जहां गुरुवार को इनका पोस्टमार्टम होगा। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर घटना के पहलूओं की जांच कर रही है।
विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक मंडोल बांध में बुधवार शाम को चुनरी से बंधे प्रेमी युगल के शव मिलने से सनसनी फैल गई। बांध में शव तैरते हुए पानी के ऊपर आ गए थे। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सूचना पर थानाधिकारी उगमाराम बैनीवाल पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शवों को बाहर लाकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है, जहां गुरुवार को इन शवों का पोस्टमार्टम किया जाएगा।

थानाधिकारी उगमाराम बैनीवाल ने बताया कि बुधवार शाम को सूचना मिली कि मंडोल बांध में एक युगल का शव पड़ा है। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर युगल के शव तैरते हुए मिले। मृतक युवक की पहचान श्यामपुरा (बिजौलिया) में कार्यरत वनपाल नरेश भील पिता किशन भील के रूप में की गई है। मृतक महिला की पहचान मध्यप्रदेश जाट हाल मुकाम खनिज कार्यालय बिजोलिया की निवासी निर्मला पत्नी अंबालाल भील के रूप में की गई है। मृतक दोनों पहले से शादी-शुदा बताए जा रहे है। दोनों के दो-दो बच्चे भी हैं। प्रेमी युगल के बीच तीन-चार वर्षो से प्रेम संबंध बताया जा रहा है। 
विज्ञापन


वनपाल जिंदगी से परेशान था
अन्य वनपाल विमल रेगर ने बताया की मंगलवार शाम को चार बजे उसकी मृतक वनपाल नरेश से फोन पर बात हुई थी, तब उसने जिंदगी से परेशान होने की बात कहते हुए जाने की बात कही थी। और कहा कि मेरे बच्चों और परिवार वालों का ध्यान रखना। इसके बाद उसने फोन काट लिया। वापस फोन लगाने पर नरेश का फोन बंद आ रहा था। इसके बाद उसके पिता किशन को इस बारे में फोन पर सूचना दी गई। जिन्होंने नरेश की गुमशुदगी का मामला माण्डलगढ़ थाने में दर्ज कराया। वहीं, मंगलवार को शाम चार बजे के बाद युगल ने मंडोल बांध पहुंच कर खुदकुशी कर ली। जहां दोनों ने पहले खुद को दुपट्टे से कमर तक बांधा और फिर बांध में छलांग लगाई। दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें