फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharatpur News: ट्रैक्टर-ट्राॅली की टक्कर से टेंपो सवार तीन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भरतपुर। आगरा-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार दोपहर नदबई कस्बे में हंतरा गांव के पास ट्रैक्टर-ट्राॅली ने सवारियों से भरे टेंपो में टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि टेंपो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। टेंपो में सवार दो महिलाओं और एक पुरुष समेत तीन की मौत हो गई। जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को आरबीएम जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो शव नदबई अस्पताल की मोर्चरी में और एक शव को आरबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई कर शव परिजन को सौंप दिए। टक्कर मारने के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली को भगा ले गया। इससे वाहन और चालक का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन


लखनपुर थाने के हेडकांस्टेबल खेमचंद ने बताया कि सोमवार दोपहर करीब 1.30 बजे सवारियों से भरा टेंपो भरतपुर की ओर से हंतरा की तरफ जा रहा था। टेंपो में चालक समेत 9 सवारियां और कुछ बकरियां सवार थीं। गांव हंतरा के पास ट्रैक्टर-ट्राॅली ने टेंपो को पीछे से टक्कर मार दी। ट्रैक्टर-ट्राॅली की टक्कर से टेंपो पलट गया और मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग सवारियों को बचाने टेंपो की तरफ दौड़े।

दुर्घटना इतनी भीषण थी कि गंधार मुड़िया निवासी टेंपो सवार हेतराम (36) पुत्र सोहनलाल और नदबई निवासी पुष्पा पत्नी दीपचंद (35) की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। 7 घायलों को एंबुलेंस की मदद से आरबीएम जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमे से बांसी कला निवासी कमोदनी (45) पत्नी गोपाल प्रसाद की उपचार के दौरान मौत हो गई। 6 घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। हेडकांस्टेबल खेमचंद ने बताया कि दुर्घटना में घायल और मृतक के परिजन को जानकारी दी गई। उनके आने के बाद पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिए। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन के चालक की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन



हादसे में घायल लोग
श्रीराम पुत्र ग्यासा (55 वर्ष )निवासी अरोंदा-नदबई, शांतनु पुत्र द्रोपत सिंह उम्र (18 वर्ष), निवासी घरसोनी-वैर, घनश्याम पुत्र लक्खीराम (35 वर्ष) नया गांव-वैर, पप्पी पत्नी घनश्याम (30 वर्ष) नया गांव-वैर, अशोक पुत्र किरोड़ी लाल (45 वर्ष) निवासी अरोंदा, भगवान देई पत्नी तुहिराम (75वर्ष) निवासी बांसीकलां।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें