फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharatpur News: छात्र मुंबई और विवाहिता मायके में मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
भरतपुर। बयाना कस्बे की हीरागिरी कॉलोनी से डेढ़ माह पहले अपहृत विवाहिता पुलिस को मायके में मिली। उसे पुलिस ने बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया। जहां से उसे नारी निकेतन भेजा गया है। विवाहिता के कोर्ट में बयान कराए जाएंगे। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि वह मर्जी से घर छोड़कर गई थी। उसका अपहरण नहीं किया गया था।
विज्ञापन


बयाना कोतवाली के एएसआई दामोदर शर्मा ने बताया कि अनिल ने गत 31 अक्तूबर को पत्नी के अपहरण का मामला दर्ज कराया था। बताया कि 29-30 अक्तूबर की रात करीब 12 बजे उसकी पत्नी शीतल मोबाइल फोन के इंस्टाग्राम पर किसी सोनू सैनी नाम के लड़के से बात कर रही थी। इस पर उसने टोका तो वह नाराज होकर रात में ही बिना किसी को बताए घर से निकल गई। इसकी ससुराल वालों की भी दी।

एएसआई ने बताया कि घर से निकलकर शीतल ट्रेन से हिंडौन पहुंची और उसके बाद अपने मायके भुसावर थाना इलाके के गांव इटामड़ा पहुंच गई। इसी तरह कस्बे के लाल दरवाजा इलाके से 8 दिन पहले गायब 12वीं कक्षा का छात्र रवि (17) पुलिस को मुंबई में मिला। उसे भी बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया है। उसके पिता कैलाश चंद गुर्जर ने गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


इसमें बताया कि 2 दिसंबर को सुबह करीब 10:15 बजे रवि रोजाना की तरह स्कूल पढ़ने गया था। लेकिन स्कूल से घर नहीं लौटा। बताया कि रवि घूमने के लिए बयाना से ट्रेन में बैठकर मुंबई चला गया था। जहां आरपीएफ में तैनात बुआ के लड़के राजेश ने उसे तलाश कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें