फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: भरतपुर में लग्जरी कार से हो रही थी तस्करी, 48 किलो गांजा जब्त, चार गिरफ्तार

Mon, 21 Aug 2023 01:51 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

राजस्थान के भरतपुर जिले में लग्जरी कार से गांजे की तस्करी हो रही थी। पुलिस ने 48 किलो गांजा जब्त किया है। चार आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। 
 
विज्ञापन
भरतपुर का रूपवास पुलिस थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भरतपुर की रूपवास थाना पुलिस ने लग्जरी कार से 48 किलो 200 ग्राम गांजा जब्त किया है। पुलिस ने कार में बैठे चार लोगों को भी गिरफ्तार किया है। चारों गांजा तस्कर रुदावल की तरफ जा रहे थे। जयपुर PHQ से सूचना के बाद पुलिस ने नाकाबंदी कर कार को पकड़ा।

विज्ञापन


रूपवास थाना अधिकारी बने सिंह को PHQ से सूचना मिली एक होंडा सिटी कार भरतपुर के रूपवास आ रही है। इसमें मादक पदार्थ हो सकता है। पुलिस ने कांदौली गांव के पास नाकाबंदी की। पूरी रात वाहनों की तलाशी ली गई। सुबह करीब पांच बजे होंडा सिटी कार कांदौली गांव पर पहुंची। पुलिस ने कार को रुकवाया और तलाशी ली। कार की पीछे की सीट के नीचे कुछ पैकेट्स में लपेटकर गांजा रखा था। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। कार को जब्त कर लिया। 

48 किलो 200 ग्राम गांजा और होंडा सिटी कार जब्त
कार से 48 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद हुआ। चारों आरोपी गांजा लेकर रुदावल की तरफ जा रहे थे। चारों आरोपी रुदावल के ही रहने वाले हैं। फिलहाल पुलिस चारों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें