फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: आरक्षण संघर्ष समिति और सरकारी कमेटी के बीच वार्ता संपन्न, केंद्र से बात करेगी राज्य सरकार

Wed, 07 Feb 2024 11:59 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

Bharatpur: धौलपुर आरक्षण संघर्ष समिति के संयोजक नेमसिंह फौजदार के नेतृत्व में गठित आठ सदस्यीय कमेटी और राजस्थान सरकार की कमेटी के बीच सोमवार को वार्ता हुई। राज्य सरकार की कमेटी में मंत्री कन्हैयालाल चौधरी, मंत्री अविनाश गहलोत, गृह सचिव आनंद कुमार समेत 2 आईएएस अधिकारी शामिल थे। 
विज्ञापन
आरक्षण संघर्ष समिति का महापड़ाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंगलवार को जयपुर के विद्युत भवन में राज्य सरकार की कमेटी और भरतपुर धौलपुर आरक्षण संघर्ष समिति ने मिलकर संयुक्त पत्रकार वार्ता की। राज्य सरकार की कमेटी ने कहा कि आने वाले तीन दिनों के भीतर राज्य सरकार केंद्र सरकार से इस संबंध में बात करेगी। राज्य सरकार द्वारा जाटों को केंद्र की ओबीसी में आरक्षण देने के संबंध में रुकावट के बारे में जांच की  जाकर सरकार द्वारा भेजी गई तथ्यात्मक रिपोर्ट में यदि कोई संशोधन करना होगा तो वह हम करेंगे।

विज्ञापन


भरतपुर-धौलपुर आरक्षण संघर्ष समिति के संयोजक नेमसिंह फौजदार ने कहा कि जब तक आरक्षण नहीं मिलेगा तब तक हमारा महापड़ाव जारी रहेगा और 7 मार्च को चक्काजाम किया जाएगा। राज्य सरकार ने हमें वार्ता के लिए बुलाया था। सरकार द्वारा गठित कमेटी के सदस्यों ने लिखित में आश्वासन दिया है कि तीन दिन के भीतर केंद्र सरकार से वार्ता कर आरक्षण में आ रही रुकावट पर काम किया जाएगा। साथ ही यदि कुछ संशोधन किया जाना है तो वह भी किया जाएगा। जब तक आरक्षण नहीं मिलेगा तब तक हमारा महापड़ाव जारी रहेगा। 

उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य के साथ मिलकर वैधानिक और तकनीकी तथ्यों पर काम किया जाएगा, जिसकी वजह से यह आरक्षण रुका हुआ है। यदि सरकार आरक्षण देने की प्रक्रिया तेज कर देती है तो ठीक है अन्यथा हम सिर्फ आश्वासन में नहीं रहेंगे। सरकार के साथ हुई वार्ता के बारे में सारी जानकारी से समाज के लोगों को अवगत करा दिया गया है। साथ ही तहसीलदार ने महापड़ाव स्थल पर पहुंचकर आमरण अनशन पर बैठे लोगों को जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें