फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharatpur News: कालिया बाबा पहाड़ पर खनन बंद नहीं हुआ तो साधु करेंगे आत्मदाह

विज्ञापन
विज्ञापन
भरतपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन मंगलवार को शिविर कार्यालय पर जनसुनवाई की। इस दौरान कई साधु समस्या लेकर पहुंचे। मुख्यमंत्री से भुसावर क्षेत्र में आस्था के केंद्र कालिया बाबा पहाड़ पर हो रहे खनन को बंद करने की मांग की। चेतावनी दी कि खनन का कार्य बंद नहीं कराया गया तो 11 साधु आत्मदाह कर लेंगे। बाबा भगवान दास ने बताया भुसावर, दौसा और कठूमर क्षेत्र तक फैली पहाड़ी पर कई मंदिर स्थित हैं।
विज्ञापन


इस पहाड़ी को कालिया बाबा पहाड़ी और गोवर्धन के छोटे भाई रूप में जाना जाता है। इस पर लंबे समय से खनन हो रहा है। पहाड़ी की अमावस्या और पूर्णमासी को परिक्रमा भी लगती है। खनन कार्य के चलते लोग सिलिकोसिस जैसी बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। पर्यावरण भी प्रदूषित हो रहा है। साधुओं ने खनन रुकवाने के लिए ज्ञापन दिया। मुख्यमंत्री ने साधुओं को उचित समाधान का आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री ने शहर के यातायात चौराहे पर मुख्यमंत्री जनसुनवाई केंद्र का फीता काटकर लोकार्पण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को लोगों की समस्या के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। अतिक्रमण से संबंधित मामलों में नगर निगम, यूआईटी को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। आवासीय पट्टों से संबंधित प्रकरण में कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति शहरी क्षेत्र में आवासीय पट्टों से वंचित नहीं रहेगा। पिछले 1 साल में नगर विकास न्यास द्वारा जारी पट्टों की जांच के लिए जिलाधिकारी को निर्देशित किया। संभाग स्तरीय जनसुनवाई में भरतपुर व डीग जिले की राजीविका के तहत 600 महिला स्वयं सहायता समूह को दीनदयाल अंत्योदय योजना एवं ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 9 करोड़ रुपये और प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत स्ट्रीट वेंडर्स को ऋण स्वीकृति के चेक प्रदान किए।
विज्ञापन


इस दौरान गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म, सांसद रंजीता कोली, विधायक जगत सिंह, विधायक शैलेश सिंह, भाजपा नेता गिरधारी गुप्ता, शैलेश कौशिक, नरेश सैन, संभागीय आयुक्त सांवरमल वर्मा, पुलिस महानिरीक्षक राहुल प्रकाश, जिलाधिकारी लोक बंधु, एसपी मृदुल कच्छावा, जिलाधिकारी डीग शरद मेहरा, पुलिस अधीक्षक डीग ब्रजेश ज्योति उपाध्याय, ओएसडी आरके त्रिपाठी, डाॅ. धर्मेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।


दोस्तों से जाना हाल-चाल
सुबह नगर में भ्रमण किया। पार्क में आने वाले लोगों और दोस्तों से मुलाकात कर हाल-चाल जाना। इसके बाद भजनलाल शर्मा पत्नी के गीता के साथ बिहारीजी मंदिर पहुंचे और पूजा की। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं से संवाद किया। मंदिर के पुजारी ने मुख्यमंत्री को शॉल व श्रीफल भेंट कर अभिनंदन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें