फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: बदमाश युवकों ने सवारियों से भरी बस पर पत्थर बरसाए, लाठी-डंडों से बस के शीशे तोड़े

Tue, 05 Mar 2024 04:02 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

Bharatpur: कामां से अलवर जा रही रोडवेज की एक बस पर डीग जिले के पहाड़ी थाना इलाके में कुछ असामाजिक तत्वों ने हमला कर दिया। लाठी-डंडों से हमला करने के बाद हमलावर फरार हो गए।
विज्ञापन
रोडवेज बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डीग जिले के पहाड़ी थाना इलाके में कुछ असामाजिक तत्वों ने रोडवेज की बस पर हमला कर दिया। बस कामां से अलवर जा रही थी। इस दौरान रास्ते में करीब 10 -12 युवकों ने बस को घेर लिया और लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला कर दिया। हमला करने के बाद युवक फरार हो गए।

विज्ञापन


रोडवेज बस के कंडक्टर ने बताया कि अलवर रोडवेज की बस कामां से अलवर जा रही थी। इसी दौरान भेसेड़ा गांव के पास कुछ युवकों ने बस को रुकवाया और पथराव करने लगे। कुछ युवकों ने लाठियों से बस के शीशे तोड़ दिए। उस वक्त बस में करीब 30 सवारियां थीं। युवकों को हमला करते देख बस में चीख-पुकार मच गई। युवकों ने यात्रियों से भी बदसलूकी की और फरार हो गए।

घटना के बाद बस का ड्राइवर बस लेकर पहाड़ी थाने पहुंचा और घटना की शिकायत पुलिस से की। फिलहाल यह पता नहीं लग पाया है कि हमलावर युवक कौन थे और उन्होंने बस पर हमला क्यों किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें