फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharatpur: चार बदमाशों ने दुकान में घुसकर ज्वेलर को मारी गोली, एक बदमाश को व्यापारियों ने पकड़ा, बाजार बंद

Mon, 28 Aug 2023 04:50 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

मुख्य बाजार में घटना के बाद व्यापारियों में रोष। सभी ने इकट्ठे होकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर दुकानों को बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
भागने में नाकाम बदमाश व्यापारियों के हत्थे चढ़ा। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भरतपुर में दूसरे दिन फिर से फायरिंग हो गई। चार बदमाशों ने एक सर्राफा व्यापारी को दिन दहाड़े गोली मार दी। बदमाशों ने ज्वेलरी व्यापारी की जांघ में दो गोलियां मारी हैं। व्यापारी की हालत गंभीर बनी हुई है। भरतपुर के बाजार में फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठे हो गए। लोगों ने सर्राफा व्यापारी की दुकान पर पहुंचकर एक बदमाश को मौके पर ही पकड़ लिया। पकड़े गए बदमाश से एक देसी कट्टा भी बरामद किया गया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार घटना अटलबंद थाना इलाके में पुराने डाक खाना की है। दोपहर 2:30 बजे एक बाइक पर चार बदमाश सवार होकर पन्ना लाल अजय कुमार सर्राफ की दुकान पर पहुंचे। चारों बदमाश लूट के इरादे से दुकान के अंदर घुसे और दुकान में रखे जेवरात लूटने की कोशिश की। व्यापारी अजय ने जैसे ही बदमाशों का विरोध किया, तभी उसमें से एक बदमाश ने कट्टा निकालकर अजय के पैर में दो गोलियां मार दीं। 

विज्ञापन


फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए, गोली मारने के बाद बदमाश बाइक से भागने लगे। तीन बदमाश तो बाइक पर बैठ गए, लेकिन चौथा बदमाश बाइक पर नहीं बैठ पाया। आसपास के लोगों और व्यापारियों ने चौथे बदमाश को पकड़ने की कोशिश की तो, वह सभी को कट्टा दिखाकर डराता रहा, लेकिन हिम्मत कर लोगों ने उसे पकड़ लिया और तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी।
विज्ञापन


करीब 15 मिनट बाद मौके पर पुलिस पहुंची और आरोपी को पकड़ कर उसके कब्जे से अवैध देसी कट्टा बरामद कर लिया। उसके बाद अजय को आरबीएम अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल अजय की हालत गंभीर बनी हुई है। पकड़ा गया आरोपी मथुरा का बताया जा रहा है। पुलिस ने बाकी के तीन आरोपियों को पकड़ने के लिए नाकाबंदी कर दी है। घटना के बाद से व्यापारियों में काफी रोष है। जिस बाजार में घटना हुई है वह शहर का मुख्य बाजार है। सभी व्यापारी इकट्ठे हो गए हैं और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। सभी दुकानों को बंद कर दिया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें