फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharatpur: डिप्रेशन में आई महिला ने बच्ची के साथ सुजान गंगा नहर में लगाई छलांग, मां और मासूम बेटी दोनों की मौत

Sun, 27 Aug 2023 07:03 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

महिला को नहर में कूदते देख आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से महिला और उसकी बच्ची को बाहर निकलवाया।
विज्ञापन
घटना की जानकारी देते पुलिसकर्मी। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भरतपुर में डिप्रेशन के चलते एक महिला ने एक बच्ची सहित सुजान गंगा नहर में छलांग लगा दी। महिला को नहर में कूदते देख आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से महिला और उसकी बच्ची को बाहर निकलवाया। तब तक वो दम तोड़ चुकी थीं। नहर में डूबने से दोनों की मौत हो गई।

विज्ञापन


भरतपुर के कोतवाली थाने के  एएसआई चंद्रशेखर ने बताया कि  कमला रोड स्थित बड़ा मोहल्ला निवासी योगिता (34 साल) पत्नी हीरा सिंह करीब पिछले 6 साल से डिप्रेशन का शिकार थी। जिसने रविवार दोपहर अपनी 10 वर्षीय बच्ची खूबी को साथ लेकर मनसा देवी के पास सुजान गंगा नहर में छलांग लगा दी। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने महिला और बच्ची को बचाने के प्रयास शुरू किए और पुलिस को सूचना दी। स्थानीय लोगों और गोताखोरों ने नहर में उतरकर दोनों को बाहर निकाला। लेकिन नहर में डूबने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी। 

जानकारी मिलते ही परिजन घटना स्थल पर पहुंचे और दोनों के शवों को एक साथ देखकर चीख पुकार मच गई। परिजनों के रोने के साथ वहां मौजूद भीड़ की भी आंखें भी नम हो गई। जानकारी के मुताबिक महिला का पति मजदूरी करता है। महिला के एक बेटी थी और एक बेटा है।  पुलिस ने दोनों मृतकों के शव को आरबीएम अस्पताल की मोर्चरी में पहुंचा कर पोस्टमोर्टम की कार्यवाही कर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


सुजान गंगा नहर बनी सुसाइड पॉइंट
शहर के बीचों बीच स्थित ऐतिहासिक नहर सुजान गंगा कई सालों से सुसाइड पॉइंट बनती जा रही है। इस नहर में दिन प्रतिदिन कोई ना कोई हादसा होता रहता है।  इस नहर के विकास के लिए कई बार जिला प्रशासन और नगर निगम के द्वारा बजट को लेकर, तो घोषणा कर दी है। लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। अगर प्रशासन इसकी ढंग से बाउंड्री वॉल करा दे, तो इस प्रकार की घटनाओं में कमी देखने को मिलेगी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें