फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharatpur News: भाजपा कार्यकर्ता की शादी में शामिल होने भरतपुर पहुंचीं वसुंधरा, नवदंपति को आशीर्वाद दिया

Thu, 01 May 2025 01:52 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

भाजपा कार्यकर्ता के विवाह समारोह में शामिल होने भरतपुर पहुंचीं वसुंधरा राजे ने यहां मौजूद भाजपा नेताओं के साथ खुले दिल से बातचीत की। उनके स्वागत के लिए जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने भव्य तैयारियां की थीं।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे एक दिवसीय दौरे पर भरतपुर पहुंचीं, जहां उन्होंने एक भाजपा कार्यकर्ता सुखबीर सिनसिनी के विवाह समारोह में शिरकत की। समारोह में पहुंचने पर कार्यकर्ताओं और नेताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

विज्ञापन


विवाह समारोह में शामिल होने के बाद राजे ने पूर्व विधायक विजय बंसल के होटल में भाजपा नेताओं के साथ करीब 30 मिनट तक चर्चा की। इसके बाद उन्होंने डीग-कुम्हेर विधायक डॉ. शैलेश सिंह, वैर विधायक बहादुर सिंह कोली, पूर्व सांसद रंजीता कोली और भाजपा जिलाध्यक्ष शिवानी दायमा से मुलाकात की। इस दौरान आपसी बातचीत में हल्के-फुल्के अंदाज में चर्चा और हंसी-मजाक का माहौल देखने को मिला।

ये भी पढ़ें: Jhunjhunu News: पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारों से गूंजा गुढ़ा गौड़जी, मुस्लिम समाज ने रैली निकालकर जताया आक्रोश
विज्ञापन


डीग-कुम्हेर विधायक डॉ. शैलेश सिंह ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भरतपुर में भाजपा कार्यकर्ता के विवाह समारोह में शामिल होने आई थीं। उनके स्वागत के लिए जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने भव्य तैयारियां की थीं और भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन


करीब एक घंटे से अधिक समय तक राजे भरतपुर में रुकीं और पार्टी कार्यकर्ताओं से बातचीत के साथ ही नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया, इसके बाद वे जयपुर के लिए रवाना हो गईं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें