फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharatpur News: बजरी माफिया ने युवक को ट्रैक्टर ट्रॉली से कुचला, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

Tue, 20 Feb 2024 02:39 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

Bharatpur News: भरतपुर के मथुरा गेट थाना इलाके में एक बजरी माफिया ने एक 22 साल के युवक को कुचल दिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बजरी माफिया ट्रैक्टर ट्रॉली को बैक कर रहा था, तब ट्रॉली से युवक के घर का पाइप टूट गया। जिसके बाद बजरी माफिया ने ट्रैक्टर ट्रॉली को लेकर भागने की कोशिश की, तब अचानक युवक ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे आया गया। 

विज्ञापन
बजरी माफिया ने युवक को ट्रैक्टर ट्रॉली से कुचला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

युवक उपेंद्र बीनारायण गेट के पास भरतपुर नर्सिंग होम वाली गली में रहता था। उपेंद्र के पड़ोसी अर्जुन का मकान निर्माण का काम चल रहा था। उसके घर पर दो बजरी माफिया चंबल की अवैध बजरी डालने आये थे। उसमें से एक बजरी माफिया बजरी खाली करके ट्रैक्टर ट्रॉली को बैक कर रहा था, तभी अचानक उपेंद्र के घर का पाइप टूट गया। जिस पर उपेंद्र के परिजन घर बाहर आ गए और दोनों ट्रैक्टर ट्रॉली के ड्राइवरों को रोक लिया।

विज्ञापन


उपेंद्र के परिजन ट्रैक्टर ट्रॉली वालों से बात कर रहे थे, इतने में आगे खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली का ड्राइवर ट्रैक्टर ट्रॉली को लेकर भागा। उसके पीछे दूसरी ट्रैक्टर ट्रॉली जिसने उपेंद्र के घर का पाइप तोड़ा था, वह भी भागा, तभी उपेंद्र और उसके परिजन ट्रैक्टर ट्रॉली के ड्राइवर को पकड़ने के लिए लपके। इस दौरान अचानक उपेंद्र अचानक गिर गया और ट्रैक्टर ट्रॉली का ड्राइवर उपेंद्र की छाती और सिर से ट्रैक्टर ट्रॉली का पहिया चढ़ाते हुए वहां से फरार हो गया। जिसके बाद तुरंत उपेंद्र के परिजनों ने उसे उठाया और आरबीएम अस्पताल ले गए। जहां उपेंद्र को मृत घोषित कर दिया। 


रोक के बाद बजरी माफिया सीधे पहुंचे बजरी डालने
दरअसल, चंबल की बजरी पर रोक है। उसके बाद बजरी माफिया लगातार भरतपुर में बजरी ला रहे हैं। कई बार जब पुलिस ने बजरी माफियाओं को रोकने की कोशिश की है तो, बजरी माफिया पुलिस पर भी हमला करने से नहीं चूकते। बड़ी बात यह है जब चंबल की बजरी पर रोक है, उसके बाद भी चंबल की बजरी शहर के अंदर तक कैसे आई और पुलिस की नजर से कैसे बची ये एक बड़ा सवाल है, फिलहाल परिजनों में आक्रोश है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें