फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deeg News: मां ने पैसे लौटाने से मना किया तो बेटे ने लोहे की रॉड से किया वार, नाबालिग के खिलाफ मामला दर्ज

Tue, 02 Dec 2025 05:39 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डीग

सार

पैसे के विवाद को लेकर एक नाबालिग बेटे ने अपनी ही मां की लोहे की रॉड से हमला कर हत्या कर दी। मामूली कहासुनी के बाद हुई इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है
विज्ञापन
इनसेट में मृतका रुक्सीना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डीग जिले के कामां थाना क्षेत्र में मां-बेटे के रिश्ते को शर्मसार कर दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। राधा नगरी गांव में एक नाबालिग बेटे ने पैसे लौटाने को लेकर हुए विवाद में अपनी ही मां की लोहे की रॉड से हमला कर निर्मम हत्या कर दी। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

विज्ञापन


कामां थाना पुलिस के अनुसार नाबालिग आरोपी होटल में काम करता था और उसने लगभग 7 हजार रुपये कमाकर अपनी मां रुक्सीना के पास सुरक्षित रखने के लिए दे दिए थे। बाद में जब किशोर ने यह रकम वापस मांगी तो मां ने सुरक्षा के लिहाज से रुपये देने से मना कर दिया। इसी बात पर बेटा आपा खो बैठा और घर में रखी लोहे की रॉड उठाकर अपनी मां पर ताबड़तोड़ वार कर दिए।

ये भी पढ़ें: Rajasthan: नाथद्वारा मंदिर के पास बरामद हुआ भारी विस्फोटक, 10 किलोमीटर तक मचा सकता था तबाही
विज्ञापन


हमले के दौरान रुक्सीना गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान हो गई। उसकी चीखें सुनकर परिवारजन और पड़ोसी मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी। कामां थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायल रुक्सीना को कामां अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


महिला के पति द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर नाबालिग बेटे के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। कामां थाना पुलिस ने आरोपी किशोर को हिरासत में ले लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें