फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharatpur News: हेलीकॉप्टर से दुल्हन विदा कराने पहुंचा दूल्हा, अनोखी विदाई देखने उमड़ी भीड़

Sat, 29 Nov 2025 06:21 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

उड़न खटोले में बैठकर ससुराल जाने का सपना पूरा करने के लिए दूल्हा अपनी नई नवेली दुल्हन को हेलीकॉप्टर से विदा करवाने पहुंचा। यह अनोखी विदाई देखने आसपास के इलाके से बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंच गए।
 
विज्ञापन
हेलीकॉप्टर में हुई दुल्हन की विदाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के डीग कस्बे में शनिवार को अनोखी विदाई देखने पूरा गांव उमड़ पड़ा, जब दूल्हा अपनी दुल्हन को हेलीकॉप्टर से विदा करवाने पहुंचा। लखनपुर वैर निवासी दिलीप शर्मा के पुत्र कुलदीप शर्मा की बारात बड़े धूमधाम से डीग पहुंची। परंपरागत रस्मों के बीच विवाह समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ लेकिन इस शादी की सबसे बड़ी खासियत रही दुल्हन क्षमा शर्मा की हेलीकॉप्टर से होने वाली विदाई।

विज्ञापन


दुल्हन क्षमा शर्मा, जो कि वरिष्ठ अध्यापिका हैं और गांव सामई में कार्यरत हैं, का कहना है कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उनके सपनों का राजकुमार उड़न खटोले में बैठकर उन्हें विदा करवाने आएगा। दुल्हन के पिता ने भावुक होकर कहा कि हम एक गरीब किसान परिवार से हैं। यह पल हमारे लिए किसी सपने के सच होने जैसा है। मेरी बेटी राधारानी की अनन्य भक्त है और उन्हीं की कृपा से यह संभव हो पाया है।

ये भी पढ़ें: Udaipur News: इलाज के दौरान रील शूट करना पड़ा भारी, बड़गांव अस्पताल प्रभारी डॉक्टर एपीओ
विज्ञापन


विदाई के समय प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। मौके पर फायर ब्रिगेड, एम्बुलेंस और पुलिस बल तैनात रहे। प्रशासन ने यह भी सुनिश्चित किया कि हेलीकॉप्टर संचालन के दौरान सभी सुरक्षा मानकों का पालन किया जाए।
विज्ञापन


हेलीकॉप्टर विदाई का यह दृश्य क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया। लोगों ने इस पल को अपने मोबाइल कैमरों में कैद कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। शादी की यह विदाई न सिर्फ दुल्हन के लिए यादगार रही, बल्कि पूरे इलाके के लिए आकर्षण का केंद्र बन गई।


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें