फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharatpur: सर्राफा व्यापारी की बदमाशों ने गोली मारकर की हत्या, पुलिस के खिलाफ रोष

Sun, 29 Oct 2023 01:31 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

Bharatpur: बयाना कस्बे के लुहार गली शनिवार को अपने दुकान बंद करके घर लौट रहे एक सर्राफा व्यापारी को उसके घर के पास ही बाइक पर आऐ बदमाशों ने गोली मारकर घायल दिया। साथ ही उसके पास से नकदी के थैले को लेकर फरार हो गये। 
विज्ञापन
सर्राफा व्यापारी की बदमाशों ने गोली मारकर की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भरतपुर के बयाना कस्बे में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां शनिवार को अपने दुकान बंद करके घर लौट रहे एक सर्राफा व्यापारी को उसके घर के पास ही बाइक पर आऐ बदमाशों ने गोली मारकर घायल दिया। बता दें कि गोली चलाने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गऐ। सूचना पर जिला पुलिस अधीक्षक मुदुल कच्छावा भी मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन


कानून व्यवस्था को पूरी तरह फेल बताया
वहीं इस घटना के बाद व्यापारिक संघ के लोगों ने मौके पर पहुंचकर इस घटना के विरोध में बयाना में रविवार को बन्द रखने की घोषणा करते हुऐ पुलिस के खिलाफ रोष जताया। इससे पूर्व एडीशनल एसपी ओमप्रकाश एवं एसएचओ सुनील कुमार आदि भी मौके पर पहुंचे। भाजपा जिला अध्यक्ष ऋषि बंसल एवं रितु बनावत ने मौके पर पहुंचकर कानून व्यवस्था को पूरी तरह फेल बताया।

बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिला
इधर पुलिस आस-पास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। मगर बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका है। व्यापार संघ के अध्यक्ष जानकीप्रसाद सामरी ने बताया कि कस्बे के लुहारगली (छीपीगली) निवासी मनी उम्र 25 साल सर्राफा व्यापारी है। जो शनिवार को अपने प्रतिष्ठान को बंद कर अपने घर लौट रहा था कि अचानक बदमाशों ने उसे गोली मार दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें