फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharatpur : बारिश के कारण भरभराकर गिरा दो मंजिला मकान, मलबे में दबकर मां-बेटी की मौत, तीन अन्य घायल

Sat, 10 Aug 2024 02:16 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

डीग जिले के जुरहरा थाना इलाके में बारिश के कारण एक दो मंजिला मकान ढहने से मलबे में दबकर मां-बेटी की मौत हो गई, जबकि पिता, बेटा और एक बेटी घायल हो गए। घटना के समय पूरा परिवार घर में सो रहा था।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भरतपुर रेंज के डीग जिले के जुरहरा थाना इलाके के गावड़ी गांव में बारिश के कारण एक मकान ढह गया। मलबे में दबने से महिला और उसकी बेटी की मौत हो गई, वहीं पिता, एक बेटा और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए जुरहरा से भरतपुर के आरबीएम अस्पताल इलाज के लिए भर्ती किया गया है। घटना देर रात 1 बजे की है, जब पूरा परिवार घर के अंदर सो रहा था।

विज्ञापन


गांव के पूर्व सरपंच शेरू ने बताया कि दो दिन से पूरे इलाके में रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। बीती रात साजिद (27) अपनी पत्नी समसीदा (25), बड़ी बेटी सहवाना (8) बेटे मोहिन (4) छोटी बेटी आनिया (2) के साथ घर में सो रहा था। करीब 1 बजे अचानक साजिद का मकान भरभराकर गिर गया, जिसमें पूरा परिवार दब गया।

मकान गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत साजिद के घर पहुंचे, जहां पूरा परिवार मलबे में दबा हुआ था, इसके बाद गांव वालों ने करीब 1 घंटे की कोशिश के बाद सभी को बाहर निकाला लेकिन तब तक समसीदा और उसकी बेटी आनिया की मौत हो चुकी थी। वहीं साजिद, उसका बेटा मोहिन और बेटी सहवाना गंभीर रूप से घायल थे, जिन्हें तुरंत जुरहरा अस्पताल भिजवाया गया गया। जहां उनकी गंभीर हालत देखते हुए, उन्हें भरतपुर के आरबीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं और मौका-मुआयना कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें