फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharatpur News: हनी ट्रैप के मामले में फंसे भरतपुर के थाना प्रभारी, जांच के लिए अलवर पुलिस पहुंची

Sat, 10 Feb 2024 08:58 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

Bharatpur News: डीग जिले के कुम्हेर थाना अधिकारी महेंद्र सिंह राठी को हनीट्रैप के जाल में फंसाने के मामले को लेकर अलवर पुलिस शनिवार को भरतपुर पहुंची। थाना अधिकारी महेंद्र राठी जो महिला के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था, उसकी जांच के लिए अलवर पुलिस की टीम उद्योग नगर थाना पहुंची थी। भरतपुर शहर के उद्योग नगर  थाने पर तैनात कई पुलिसकर्मियों के बयान भी लिए हैं।
विज्ञापन
हनी ट्रैप के मामले में फंसे भरतपुर के थाना प्रभारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरअसल महेंद्र राठी उद्योग नगर थाना अधिकारी के पद पर रह चुके हैं। हनी ट्रैप के जरिए पैसे ऐंठने वाली महिला के खिलाफ महेंद्र राठी ने अलवर के अरावली थाने में मामला दर्ज करवाया था। जिसकी जांच के लिए अरावली थाने की टीम उद्योग नगर थाने पहुंची। थाना अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि अभी तक इस मामले में 5 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। जिसमें 3 महिला और 2 व्यक्ति हैं। उद्योग नगर थाने पर तैनात 5 पुलिसकर्मियों के बयान लिए गए हैं। इसके अलावा महेंद्र सिंह राठी जिस सरकारी क्वाटर में रहते थे उसे भी देखा गया है।

विज्ञापन


रेप में फंसाने की धमकी
सीआई महेंद्र कुमार ने अरावली थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी की, साल 2022 सोशल मीडिया के जरिए उनके संपर्क में एक महिला आई। महिला से बातचीत शुरू हो गई। महिला से मिलना जुलना भी शुरू हो गया। इस दौरान महिला ने महेंद्र राठी के अश्लील फोटो वीडियो बना लिए, जिसके बाद महिला उन्हें रेप में फंसाने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगी।

पुलिस कर्मियों के बयान दर्ज
महेंद्र राठी ने महिला को 50 लाख बैंकिंग सिस्टम के जरिए और 40 नकद दिए हैं। इस मामले को लेकर अलवर जिले के अरावली थाने पर तैनात थाना प्रभारी पवन कुमार आज अपनी टीम के साथ भरतपुर पहुंचे जहां पर उद्योग नगर थाने पर तैनात उसे समय के पुलिस कर्मियों के बयान दर्ज किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें