फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharatpur News: मुठभेड़ में दो गोली लगने से वांछित अपराधी घायल, दो दिन पहले पुलिस पर फायरिंग कर हुआ था फरार

Tue, 02 Jul 2024 09:16 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

पुलिस की जवाबी फायरिंग में खोह थाना क्षेत्र में वांछित अपराधी गंभीर रूप से घायल हो गया। दो दिन पहले भी अपराधी पुलिस पर फायरिंग करके फरार हो गया था।
विज्ञापन
घायल बदमाश को अस्पताल ले जाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डीग जिले के खोह थाना क्षेत्र में वांछित अपराधी और पुलिस के बीच मुठभेड़ में अपराधी गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। मुठभेड़ में पुलिस की ओर से आत्मरक्षा में फायरिंग की गई। पुलिस ने घायल अपराधी को डीग जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद संभाग स्तरीय आरबीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां से भी गंभीर स्थिति को देखते हुए जयपुर एसएमएस अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


डीग सीओ प्रेम बहादुर ने बताया कि जिले के खोह पुलिस थाना क्षेत्र के रुंध खोह निवासी असलम उर्फ बच्ची की पुलिस को लंबे समय से तलाश थी। इसके खिलाफ लूटपाट, चोरी के अलावा अन्य प्रकार के एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। मुखबिर की सूचना पर अपराधी को पकड़ने के लिए खोह थाना पुलिस ने मंगलवार सुबह दबिश दी। अपराधी ने पुलिस के ऊपर देशी कट्टे से फायर कर दिया। जवाबी फायरिंग में बदमाश को दो गोली लगी हैं। 
विज्ञापन


खोह थाना पुलिस मुखबिर की सूचना पर दो दिन पहले भी इस अपराधी को पकड़ने गई थी उस दौरान भी अपराधी पुलिस पर फायरिंग कर फरार हो गया था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें