भरतपुर के मथुरा गेट थाना इलाके में एक लड़की पानी की टंकी पर चढ़ गई। करीब 45 मिनट की मशक्कत के बाद पुलिस ने समझाइश कर नीचे उतारा। लड़की का कहना था कि वह अपने परिजनों से परेशान है। परिजन उसे पढ़ने नहीं देते। गालियां देते हैं। इसलिए वो पानी की टंकी पर चढ़ गई। फिलहाल पुलिस ने लड़की को हिरासत में ले लिया है। लड़की से पूछताछ की जा रही है।
मथुरा गेट थाना के एएसआई मुकेश कुमार ने बताया कि मनी (35) निवासी गादोली की रहने वाली है। मनी का कहना है कि मेरे मात-पिता मुझे परेशान करते हैं। मैं BED करना चाहती हूं। माता पिता मुझे पढ़ाई के लिए पैसे नहीं दे रहे हैं। साथ ही मेरी शादी भी नहीं कर रहे हैं। इसलिए वह परिजनों से नाराज होकर पानी की टंकी पर चढ़ गई। लड़की से पूछताछ की जा रही है।
वहीं, लड़की ने बताया कि मुझे मेरे परिजन वेवजह प्रताड़ित करते हैं। वह कहते हैं कि तू मर जा, मेरी शादी नहीं हुई है। मुझे अपने परिजनों से मुक्ति चाहिए। मैं उनके साथ नहीं रहना चाहती हूं। मेरे पिता रणवीर सिंह आर्मी से रिटायर्ड हैं।
मनी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि मेरी एक छोटी बहन और एक छोटा भाई है। पिता रणवीर सिंह आर्मी से रिटायर्ड हैं। मुझे BED करवाई और फीस नहीं दी। इसके बाद मैंने खुद ट्यूशन पढ़ाकर फीस दी। मनी का कहना है कि मेरी मां राजेंद्री देवी और पिता रणवीर सिंह मेरे साथ मारपीट करते हैं। इसलिए वह घर नहीं जाना चाहती। वह हाल में भरतपुर शहर के गांधी नगर में रहते हैं।
मथुरा गेट SHO का कहना है कि लड़की के परिजनों को सूचना दे दी गई है। अभी तक थाने पर कोई नहीं आया है। अब लड़की को सेवर थाने के सुपुर्द कर दिया जाएगा।