फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharatpur News: रात के अंधेरे में घर के बाहर हवाई फायरिंग करके भागे बदमाश, मामला संदिग्ध, पुलिस कर रही है जांच

Mon, 25 Mar 2024 09:02 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

भरतपुर के बंशी पहाड़पुर क्षेत्र में एक घर के बाहर शनिवार देर रात कुछ बदमाशों ने हवाई फायरिंग कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस को वहां फायरिंग के कोई सबूत नहीं मिले, लेकिन बाद में घर के बाहर खाली कारतूस का एक खोल मिला।
विज्ञापन
कारतूस का खोल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भरतपुर जिले के रुदावल थाना क्षेत्र में दो बाइक सवार बदमाशों ने एक घर के बाहर हवाई फायरिंग कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन उन्हें वहां फायरिंग के कोई भी सबूत नहीं मिले। बाद में घर के बाहर एक कारतूस का खाली खोल मिला। फिलहाल घटना को लेकर पुलिस में कोई मामला दर्ज नहीं करवाया गया है।

विज्ञापन


जिले के बंशी पहाड़पुर इलाके के रहने वाले अरुण ने बताया कि शनिवार देर रात वह घर के बाहर नोहरे में सो रहा था, तभी बाइक पर दो लोग आए और घर के बाहर खड़े होकर हवाई फायर करके फरार हो गए।

इसकी सूचना अरुण ने उसी समय कंट्रोल रूम को दी, जिसके बाद तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची। काफी तलाश करने के बाद भी फायरिंग के कोई सबूत नहीं मिलने के बाद पुलिस की टीम वापस चली गई।
विज्ञापन


सुबह के समय जब परिजनों ने घर के बाहर कारतूस के खाली खोल की तलाश की तो उन्हें कारतूस का एक खाली खोल घर के बाहर पड़ा मिला। फिलहाल अरुण और उसके परिवार की तरफ से पुलिस में कोई शिकायत नहीं दी गई है। पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर चल रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें