फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharatpur News: शॉर्ट सर्किट से वायरिंग में लगी आग, होटल में लगे AC और डेकोरेशन लाइट जली

Fri, 07 Jun 2024 10:05 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

भरतपुर में कोतवाली थाना इलाके शॉर्ट सर्किट से एसी में लगी आग से होटल में सामन जल गया। घटना की सूचना के बाद दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
आग में जला सामान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भरतपुर में कोतवाली थाना इलाके के एक होटल के नीचे हॉल में लगे AC में आग लग गई। घटना की सूचना जैसे ही होटल के कर्मचारियों को लगी तो, उन्होंने दमकल विभाग को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। घटना में हॉल में चार AC जल गए। इसके अलावा बिजली की फिटिंग भी पूरी तरह से जल गई। 

विज्ञापन


होटल मालिक का कहना है कि उनका करीब 8 लाख का नुकसान हुआ है। घटना दोपहर करीब दो बजे की है। सर्कुलर रोड स्थित होटल सेलिब्रेशन के मालिक महेश बंसल ने बताया कि गर्मी में तापमान ज्यादा होने के कारण कोई शॉर्ट सर्किट हुआ है। जिसके कारण बिजली की फिटिंग में आग लग गई। आग धीरे-धीरे AC तक पहुंच गई। 

घटना की सूचना दमकल विभाग को दी तो दमकल की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया है। घटना में 8 लाख का नुकसान हुआ है। आग की वजह से होटल में लगी डेकोरेशन जलकर राख हो गई। घटना होटल के नीचे बने हॉल की है। उस समय अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ और बिजली के तारों ने आग पकड़ ली। जिसके बाद आग धीरे-धीरे AC तक पहुंच गई। आग की वजह से AC जलकर राख हो गए हैं। अभी पूरी तरह से अनुमान नहीं लगाया जा सका है कि कितना नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें