चोरी के फोन के साथ आरोपी पुलिस की गिरफ्त में।
- फोटो : अमर उजाला
ठगों को चोरी के मोबाइल फोन बेचने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मौके से चोरी के कुल 76 एंड्राइड मोबाइल फोन, दो एटीएम कार्ड, एक चेक बुक, एक बैंक पासबुक, एक बिल बुक और 41 हजार रुपये नकद जब्त किए गए हैं।
जुरहरा थाना अधिकारी विरेंद्र कुमार ने बताया कि रेंज स्पेशल टीम भरतपुर से सूचना मिली कि गांव सतपुड़ा में एक सरगना है जो चोरी के मोबाइल फोन को खरीदकर महंगे दामों में साइबर ठगी करने वाले लोगों को बेचता है। सूचना पाकर तत्कालीन जुरहरा पुलिस ने गांव सतपुड़ा में दवीश देकर सरगना के दो आरोपियों को घेराबंदी करके पकड़ लिया। उनके पास मौके से 76 एंड्राइड मोबाइल 2 एटीएम कार्ड 1 चेक बुक 1 बैंक पासबुक 41 हजार रुपये जब्त किए हैं। पुलिस आरोपियों से गहनता से पूछताछ कर रही है और जानकारी जुटा रही है चोरों का ऐसा कौन सा सरगना है जो इतनी बड़ी संख्या में मोबाइल फोन इनको उपलब्ध कराता है। फिर यह आगे साईबर ठगों को बिक्री करते हैं।