फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharatpur News: पुलिस को देख खनन माफिया ट्रैक्टर ट्रॉली छोड़कर भागे, अवैध पत्थर से भरे 6 वाहन जब्त

Tue, 27 Feb 2024 09:32 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

पुठिया के नगला पुलिस की टीम पहुंची। वहां से 6 अवैध खनन से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली जा रहीं थीं। जैसे ही खनन माफिया ने पुलिस को देखा तो वह पत्थरों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन
पत्थरों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भरतपुर की गहनौली थाना पुलिस अवैध पत्थर से भरी 6 ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त किया है। कार्रवाई के दौरान सभी खनन माफिया ट्रैक्टर ट्रॉली छोड़कर फरार हो गए। यह सभी ट्रैक्टर ट्रॉली चांदौली से आ रहे थे। पुलिस की कार्रवाई से खनन माफिया में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


गहनौली थाना अधिकारी उदय चंद मीणा ने बताया कि अवैध खनन की कई दिनों से शिकायतें मिल रही थीं। आज थाने की एक टीम अवैध खनन माफिया के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए निकली। पुठिया के नगला पुलिस की टीम पहुंची। वहां से 6 अवैध खनन से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली जा रहीं थीं। जैसे ही खनन माफिया ने पुलिस को देखा तो वह पत्थरों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली छोड़कर फरार हो गए।

पुलिस ने सभी अवैध खनन से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त कर लिया और उन्हें थाने ले आई। यह सभी ट्रैक्टर ट्रॉली चांदौली की तरफ से आ रहीं थीं। फिलहाल ट्रैक्टर ट्रॉली के मालिकों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस की इस कार्रवाई से खनन माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें