फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Keoladeo National Park: पर्यटक पहुंच रहे विदेशी पक्षियों को निहारने, हजारों किलोमीटर का सफर तय कर पहुंचे पक्षी

Mon, 25 Dec 2023 07:41 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

Keoladeo National Park: भरतपुर जिले में स्थित केवलादेव नेशनल पार्क में इन दिनों पर्यटकों की संख्या में इजाफा हुआ है। पर्यटक विदेशी पक्षियों को निहारने पहुंच रहे हैं। 
विज्ञापन
पार्क में पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जैसे-जैसे सर्दी बढ़ रही है, वैसे-वैसे भरतपुर के केवलादेव नेशनल पार्क में पर्यटकों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। सोमवार को 15 से भी ज्यादा देसी और विदेशी पर्यटक केवलादेव घना पक्षी बिहार में पहुंचे। जहां उन्होंने विदेशी पक्षियों की अटखेलियां देखी।
विज्ञापन


विदेशी हर साल केवलादेव नेशनल पार्क में सर्दियों का लुत्फ उठाने आते हैं। वहीं कुछ पर्यटक ऐसे भी हैं, जिन्हें मायूस होकर वापस लौटना पड़ रहा है। क्योंकि अब राज्य सरकार के आदेश के बाद जो भी पर्यटक ई-रिक्शा से केवलादेव घना पक्षी बिहार घूमना चाहता है। उसे गाइड भी करना होगा। सर्दी बढ़ने के साथ ही हजारों की संख्या में विदेशी पक्षी केवलादेव नेशनल पार्क के अंदर डेरा डाले हुए हैं।

विज्ञापन


इस समय पार्क के अंदर चाइना कूट, सबलर, इंडियन सारस, ओपन बिल स्टोर्क, स्पून बिल, परपल हेरन सहित कई विदेशी प्रजातियों के पक्षी आये हुए हैं। जो हजारों किलोमीटर का सफर तय कर सर्दी का आनंद लेने भरतपुर के केवलादेव नेशनल पार्क में आते हैं। विदेशी पक्षियों को देखने के लिए देश विदेश से पर्यटक केवलादेव नेशनल पार्क में पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन




वहीं, कुछ पर्यटकों को केवलादेव नेशनल पार्क से मायूस लौटना पड़ रहा है। क्योंकि राज्य सरकार के आदेश के बाद ई-रिक्शा लेने वाले पर्यटकों को गाइड भी हायर करना होगा। गाइड के उन्हें आठ सौ रुपये देने होंगे। अगर पर्यटक ई-रिक्शा नहीं लेते तो वह पैदल केवलादेव नेशनल पार्क घूम सकते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें