फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharatpur: कार पर मुख्य ब्लॉक अधिकारी की नेम प्लेट लगाकर अवैध वसूली, ई-रिक्शा वालों ने पकड़ा

Thu, 05 Oct 2023 07:21 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

भरतपुर जिले में कार पर मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी की नेम प्लेट लगाकर अवैध वसूली करने का मामला सामने आया है। ई-रिक्शा वालों ने डरा धमकाकर कर अवैध वसूली करने वाले को पकड़ा है।
विज्ञापन
कार पर नेम प्लेट लगाकर अवैध वसूली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भरतपुर के मथुरा गेट थाना इलाके में ई-रिक्शा चालकों ने बुधवार देर रात पुलिस अधिकारी बनकर ठगी करने वाले एक युवक को पकड़ लिया। युवक के पास एक कार भी थी, जिस पर एक नेम प्लेट लगी थी। नेम प्लेट पर राजस्थान सरकार के मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रूपवास लिखा था। युवक को मथुरा गेट थाना पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है।

विज्ञापन


युवक ने पूछताछ में बताया कि उसका नाम देवी सिंह है, जो बुरावई का रहने वाला है। ई-रिक्शा चालकों ने बताया कि यह युवक 10 दिन पहले भी अपने एक दोस्त के साथ कार में बैठकर आया था, जिन्होंने कुछ ई-रिक्शा वालों को धमकाकर अपनी कार में बैठा लिया और कहने लगे तुम लोगों ने भरतपुर की ट्रैफिक व्यवस्था को खराब किया हुआ है। इसलिए तुम्हारे 25 सौ-25 सौ रुपये के चालान काटे जाएंगे, जिसके बाद ई-रिक्शा वाले डर गए। कार वाले उन्हें काली की बगीची तक ले गए। युवक ई-रिक्शा वालों को लेकर जगह-जगह घूमते रहे और जिस जगह उन्हें ई-रिक्शा वाले मिले उनसे अवैध वसूली करते रहे। 

कार में बैठे ई-रिक्शा वालों से भी युवकों ने एक-एक हजार रुपये ले लिए, कल फिर से एक युवक ई-रिक्शा वालों के पास आ गया। जब ई-रिक्शा वालों को शक हुआ तो उन्होंने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं, मथुरा गेट थाना पर तैनात एएसआई दुर्ग सिंह ने बताया कि रिक्शा चालक महेश और भंवर सिंह ने आरोपियों के खिलाफ बड़ा पुलिस अधिकारी बनकर चालान के नाम पर कई बार पैसे लिए हैं। वहीं, पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपी के बारे में जानकारी जुटा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें