फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharatpur: गुड़गांव कैनाल में सैकड़ों गाय के शव बहकर आए, प्रशासन जुटा शवों को निकलवाने में, गौरक्षकों में रोष

Thu, 22 Feb 2024 07:13 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर/डीग

सार

गुड़गांव कैनाल में सैकड़ों गाय के शव बहकर आए हैं। डीग प्रशासन शवों को निकलवाने में जुटा हुआ है। वहीं, इस घटना से गौरक्षकों में रोष व्याप्त हो गया है।
विज्ञापन
गुड़गांव कैनाल में गाय का शव बहकर आया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डीग जिले के कामां थाना इलाके से होकर गुजरने वाली गुड़गांव कैनाल में फिर से सैकड़ों की संख्या में गाय के शव बहकर आए। जैसे ही इसकी सूचना प्रशासन को लगी तो प्रशासन मौके पर पहुंचा और जेसीबी की मदद से गाय के शवों को कैनाल से निकलवाना शुरू किया। वहीं, घटना को लेकर गौरक्षकों में रोष है।

विज्ञापन


दरअसल, उत्तर प्रदेश से यमुना समझौते के तहत डीग जिले में पानी आता है। जो कामां होते हुए डीग नगर तक पहुंचता है। गुड़गांव कैनाल में अक्सर गाय के शव बहकर आते रहते हैं। लेकिन, अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि गाय के शव नहर में कैसे आते हैं। गाय के शवों को रोकने के लिए गौरक्षक हरियाणा बॉर्डर चेन संख्या 36 पर लोहे का जाल लगवाने की मांग कर रहे हैं।

अभी तक लोहे का जाल लगवाने की मांग को प्रशासन द्वारा गंभीरता से नहीं लिया जाता। हरियाणा से गुड़गांव कैनाल द्वारा उत्तर प्रदेश समझौते के तहत यमुना का पानी आता है। आज भी सैकड़ों की संख्या में गाय के शाव गुड़गांव कैनाल में बहकर आई और पुल के नीचे आकर रुक गई। जैसे ही इसका पता प्रशासन को लगा तो, पुलिस प्रशासन नगर पालिका के अधिकारी और सिंचाई विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जेसीबी की मदद से गाय के शव नहर से निकलवाना शुरू किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें