फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरतपुर ट्रैक्टर-ट्रॉली कांड: उपेंद्र के हत्यारों को पकड़ने की मांग, 'जिसके यहां बजरी आई उसके कहने पर की हत्या'

Thu, 22 Feb 2024 05:44 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

उपेंद्र के हत्यारों को पकड़ने की मांग की गई है। सीओ ऑफिस पहुंचे परिजन बोले, जिसके यहां बजरी आई उसके कहने पर हत्या की गई। दो दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं।
विज्ञापन
मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भरतपुर के मथुरा गेट थाना इलाके में 20 फरवरी को एक बजरी माफिया की ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे आने से युवक की मौत हो गई थी। युवक की मौत को दो दिन बीत चुके हैं। अभी तक पुलिस बजरी माफिया को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। जबकि पुलिस ने बजरी माफिया की ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया है। ऐसे में युवक के परिजन अब अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं और जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन


सीओ सिटी नगेंद्र सिंह के पास मृतक युवक उपेंद्र के परिजन पहुंचे। उपेंद्र के परिजनों का कहना है कि अर्जुन सिंह के कहने पर बजरी माफिया ने उपेंद्र के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ाया, जिससे उसकी मौत हो गई। अर्जुन के घर पर ही बजरी माफिया बजरी डालने आए थे। पुलिस ने अभी तक अर्जुन के घर के बाहर पड़ी प्रबंधित चंबल की बजरी को भी जब्त नहीं किया है। साथ ही आरोपियों को भी गिरफ्तार नहीं किया गया है।

अर्जुन सिंह के ट्रैक्टर-ट्रॉली वाले रिश्तेदार हैं। हमारा पुलिस से यही निवेदन है कि अर्जुन और ट्रैक्टर ट्रॉली वाले को गिरफ्तार किया जाए। बाहर पड़ी बजरी को जब्त कर कार्रवाई की जाए। सीओ का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। अगर पुलिस अर्जुन को गिरफ्तार करेगी तो अर्जुन ट्रैक्टर-ट्रॉली वाले की जानकारी देगा।
विज्ञापन


दरअसल, 20 फरवरी को मथुरा गेट इलाके में दो ट्रैक्टर-ट्रॉली अर्जुन सिंह के यहां चंबल की प्रबंधित बजरी को डालने आई थी। ट्रैक्टर-ट्रॉली खाली करने के बाद जब ट्रैक्टर बैक कर रहे थे तो इस दौरान एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से उपेंद्र के घर के बाहर लगा प्लास्टिक का पाइप टूट गया, जिसको लेकर उपेंद्र के परिजन और ट्रैक्टर के ड्राइवरों की कहासुनी भी हुई। इसी दौरान अचानक ट्रैक्टर-ट्रॉली वाले वहां से भागने लगे। तभी उपेंद्र ट्रैक्टर-ट्रॉली वाले को पकड़ने के लिए उपेंद्र भागा और वह ट्रैक्टर-ट्रॉली के पहिए के नीचे आ गया। ड्राइवर ने उपेंद्र के ऊपर से ट्रैक्टर-ट्रॉली के पहिए चढ़ा दिया और फरार हो गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें