फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharatpur News: श्रीनगर गांव में बाण गंगा नदी हादसे के पीड़ित परिवारों से मिले मुख्यमंत्री, मदद का दिया भरोसा

Tue, 13 Aug 2024 10:44 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने 11 अगस्त को बयाना उपखंड के श्रीनगर ग्राम में बाण गंगा नदी में डूबे सात युवकों के परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने खेती के लिए पानी रोकने की ग्रामीणों की मांग पर अजान बांध में पानी रोकने के निर्देश भी जिला कलेक्टर को दिए।
विज्ञापन
श्रीनगर गांव पहुंचे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा 11 अगस्त को बयाना उपखंड के श्रीनगर ग्राम में बाण गंगा नदी में बने गड्ढे में डूबे सात युवकों के घर ग्राम श्रीनगर पहुंच कर मृतकों के परिवारजनों के हाल जाने और दुख प्रकट कर संवेदना जताई। प्रत्येक मृतक के परिवार को 4-4 लाख रुपये की सहायता राशि की घोषणा कर हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।

विज्ञापन


खेती के लिए बांध में पानी रोके के दिए निर्देश
भाजपा जिला अध्यक्ष और अजान बांध के आस पास स्थित ग्रामीणों ने सीएम से मिलकर मांग की पांचना बांध से छोड़ा गया पानी गंभीर नदी के द्वारा अजान बांध पहुंचा है, लेकिन इस पानी को सीधे केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान में भेजा रहा है। उद्यान की बजाय तीन चार दिन अजान बांध में रोका जाए, जिससे कृषि योग भूमि में नमी बढ़ सके। सीएम ने जिला कलेक्टर डॉ. अमित यादव को मौके पर पानी अजान बांध में रोकने के निर्देश दिए।

डीग कुम्हेर विधायक शैलेश सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा झील का बाड़ा स्थित हेलीपैड पहुंचे। वहां प्रभारी सचिव शुचि त्यागी, जिला कलेक्टर डॉ. अमित यादव और पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने मुख्यमंत्री की अगवानी की। मुख्यमंत्री ने करौली के पांचना बांध से गंभीर नदी में आए पानी, जलभराव से उपजे हालात व बचाव कार्य की विस्तार से जानकारी ली। संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर दिशा निर्देश प्रदान दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें