फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharatpur: विवाद के बाद पति ने फावड़े से काट दी पत्नी की गर्दन, फिर फूट-फूटकर रोया, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Thu, 29 Feb 2024 10:16 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

चार बच्चों के पिता ने अपनी पत्नी की फावड़े से गर्दन काटकर कर हत्या कर दी। 10 साल पहले हुई थी शादी। मृतक महिला के भाई ने कराया मुकदमा दर्ज।
विज्ञापन
पत्नी की हत्या। - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भरतपुर संभाग मुख्यालय के डीग जिले में एक पति ने अपनी पत्नी की फावड़े से हमला करके गर्दन काट दी। और उसकी हत्या कर डाली। इसके बाद पति मौके पर ही रोता रहा। 10 साल पहले हुई थी शादी। पति-पत्नी खेतों में दे रहे थे पानी। पुलिस ने पति को लिया है हिरासत में।

विज्ञापन


भरतपुर संभाग मुख्यालय के डीग जिले में एक पति ने अपनी पत्नी की फावड़े से हमला करके गर्दन काट दी। मामला डीग जिले के जनूथर थाना अंतर्गत पथरोडा गांव का है। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लिया है।

पथरोडा गांव के निवासी 44 वर्षीय हरफूल की शादी करीब 10 साल पहले बबीता के साथ हुई थी। हरफूल शराब पीने का आदी है। उसके तीन लड़कियां और एक लड़का है। गुरुवार को   पति-पत्नी खेतों में सुबह करीब 10:00 बजे के आसपास पानी दे रहे थे। इस दौरान दोनों के बीच कुछ कहासुनी हो गई। इसके बाद हरफूल ने पानी देते समय फावड़े से ही अपनी पत्नी बबीता पर हमला कर दिया और  उसकी गर्दन काट दी। घटना के बाद हरफूल खेतों में फूट-फूट कर रोता रहा। 
विज्ञापन


घटना की सूचना जैसे ही गांव के अंदर फैली उसके बाद किसी ग्रामीण ने पुलिस को सूचना दी। हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक महिला बबीता के शव को कब्जे में लेकर नगर अस्पताल की मोर्चरी पहुंचाया। इस दौरान उसके पति हरफूल को भी हिरासत में लिया है। पुलिस ने मृतक महिला का पोस्टमार्टम करा कर शव मृतक के परिजनों को सौंप दिया है। 

मृतक महिला बबीता के भाई बलराम ने हरपूल के खिलाफ दारू पीकर आए दिन मारपीट करने सहित हत्या करने का मामला जनुथर थाने में दर्ज कराया है। फिलहाल पुलिस हिरासत में लिए गए हरफूल से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें