फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharatpur: चिकसाना थाना इलाके में एक ही दिन में दो सड़क हादसे, दो लोगों की मौत, एक महिला घायल

Tue, 25 Jul 2023 03:09 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

भरतपुर के चिकसाना थाना इलाके में एक ही दिन हुए तो अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
विज्ञापन
घटना के बाद मॉर्चरी के बाहर जमा हुए परिजन। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भरतपुर के चिकसाना थाना इलाके में दो अलग-अलग एक्सीडेंट में एक युवक और एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। व्यक्ति अपनी पत्नी के साथ आगरा से अपने घर जा रहा था। तभी किसी अज्ञात वाहन ने व्यक्ति की बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें उसकी मौत हो गई। वहीं, दूसरे हादसे में एक युवक मजदूरी के लिए भरतपुर आ रहा था। उसे पीछे से डंपर ने टक्कर मार दी, जिसमें युवक की मौत हो गई।

विज्ञापन


पहली घटना देर रात की है। चिकसाना थाना इलाके में पिड्यानी इलाके का रहने वाला ओमप्रकाश उम्र 55 साल अपनी पत्नी मीरा के साथ बाइक से आगरा गया था। ओमप्रकाश अपनी रिश्तेदारी से मिलकर वापस अपने घर पिड्यानी आ रहा था। तभी कोई अज्ञात वाहन ओमप्रकाश की बाइक को टक्कर मारकर भाग गया। ओमप्रकाश और उसकी पत्नी मीरा घायल हो गए। राहगीरों ने जब पति-पत्नी को घायल हालत में देखा, तो उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को आरबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया। डॉक्टर ने ओमप्रकाश को मृत घोषित कर दिया। वहीं, मीरा का इलाज जारी है।

दूसरी घटना गोपाल नगला मोड़ की है। इकरन का रहने वाला संजय उम्र 25 साल बाइक से भरतपुर आ रहा था। संजय भरतपुर में मजदूरी करता था। तभी गोपाल नगला मोड़ पर पीछे से आ रहे एक डंपर ने संजय की बाइक को टक्कर मार दी, संजय बुरी तरह घायल हो गया। वहीं डंपर का ड्राइवर डंपर को छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना पुलिस को लगी तो पुलिस मौके पर पहुंची संजय को अस्पताल पहुंचाया गया डॉक्टर ने संजय को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने डंपर को जब्त कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें