फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजब गजब: पुलिस ने बना दिया चवन्नी छाप, आरोपी पर घोषित किया 25 पैसे का इनाम; भरतपुर का है मामला

Fri, 15 Nov 2024 09:24 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

Bharatpur: भरतपुर पुलिस ने खूबीराम जाट नाम के एक व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने 25 पैसे का इनाम घोषित किया है। उसके खिलाफ कुल तीन मामले दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि उसे अपमानित करने के लिए ऐसा किया गया है।

विज्ञापन
आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भरतपुर जिला पुलिस ने एक आपराधिक केस में वांडेट आरोपी पर इनाम घोषित किया है। आपको यह जानकार हैरानी होगी कि यह इनाम कोई हजारों या लाखों रुपये का नहीं है बल्कि महज ’25’ पैसे का है। इनाम की इस राशि को लेकर सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि चवन्नी अब चलन में ही नहीं है। लेकिन पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ‘यह अंदर की बात है’। माना जा रहा है कि पुलिस ने इस वांटेड आरोपी पर इनाम की यह राशि उसे उसकी हैसियत बताने के लिए घोषित की है।

विज्ञापन



भरतरपुर पुलिस अधीक्षक की ओर इस आरोपी पर घोषित किया गया यह आदेश सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बना हुआ है। जानकारी के अनुसार भरतपुर पुलिस की ओर से जिस आरोपी पर यह इनाम राशि घोषित की गई है उसका नाम खूबी राम जाट है। उस पर पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने महज 25 पैसे का इनाम घोषित किया है। 25 पैसे के इनाम राशि वाले इस आदेश की प्रति प्रदेश के पुलिस महानिदेशक से लेकर तमाम संबंधित अधिकारियों को भेजी गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें