फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharatpur Crime: मेवात एरिया में एक व्यक्ति ने खुद के सिर में गोली मारकर की आत्महत्या, खेत में पड़ा मिला शव

Fri, 16 Jun 2023 04:15 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

राजस्थान के भरतपुर जिले में एक व्यक्ति ने खुद के सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक व्यक्ति का शव खेत में पड़ा हुआ मिला, वह दो दिन पहले जयपुर से अपने गांव आया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भरतपुर में मेवात इलाके के पहाड़ी थाना इलाके में एक व्यक्ति ने अपने सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। व्यक्ति दो दिन पहले जयपुर से अपने गांव आया था। वह जयपुर के एक होटल में नौकरी करता था। फिलहाल, आत्महत्या के कारणों का पता नहीं लग पाया है। पुलिस शव को पहाड़ी अस्पताल की मोर्चरी में ले आई है, जहां पोस्टमॉर्टम किया गया।

विज्ञापन


घटना भरतपुर के पहाड़ी थाना इलाके के बरौली डहर गांव की है। हरिओम उम्र 33 साल जयपुर के होटल में नौकरी करता था। वह 14 जून को छुट्टी लेकर अपने गांव आया था। गुरुवार देर शाम वह घर से अवैध हथियार लेकर निकल गया और अपने खेत पर जाकर अपने सिर में गोली मार ली। जब देर शाम तक हरिओम घर नहीं आया, तो परिजन उसे ढूंढने के लिए निकले, तो उसका शव खेतों में पड़ा मिला। 

उसके बाद हरिओम के परिजन उसके शव को लेकर घर आ गए। सुबह के समय हरिओम के परिजन शव का अंतिम संस्कार करने के लिए शव को लेकर जा रहे थे। तभी किसी गांव के व्यक्ति ने पुलिस को घटना की सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया।
विज्ञापन


पहाड़ी थाना अधिकारी शिवलहरी मीणा का कहना है कि हरिओम ने अपने खेत पर जाकर आत्महत्या की। हरिओम की शादी हो चुकी है। लेकिन उसके कोई बच्चा नहीं है। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं लग पाया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए पहाड़ी अस्पताल की मोर्चरी पर पहुंचा दिया गया है। फिलहाल, मामले की जांच चल रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें