फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharatpur: आंबेडकर जयंती कार्यक्रम स्थगित, मंत्री विश्वेंद्र के बेटे बोले-कांग्रेस को शाह का दौरा खराब करना है

Thu, 13 Apr 2023 07:30 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

भरतपुर जिले के नदबई में भीमराव अंबेडकर जयंती कार्यक्रम स्थगित किया। पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह के पुत्र अनिरुद्ध ने कहा कांग्रेस पार्टी अमित शाह का दौरा खराब करना चाहती है।
विज्ञापन
पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह के बेटे अनिरुद्ध सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भरतपुर के नदबई के बैलारा में 14 अप्रैल को आयोजित होने वाला डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। जिला कलेक्टर आलोक रंजन ने कानून व्यवस्था की स्थिति का हवाला देते हुए कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी है। उधर पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह के पुत्र अनिरुद्ध सिंह ने सैकड़ों लोगों के साथ बैलारा चौराहे पहुंचकर भूमिपूजन कर महाराजा सूरजमल की तस्वीर लगा दी। साथ ही अनिरुद्ध ने कहा कि कांग्रेस केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का दौरा खराब करना चाहती है। इसीलिए डिवाइड एंड रूल पॉलिसी के तहत लॉ एंड ऑर्डर की सिचुएशन पैदा करना चाहती है।

विज्ञापन


जिला कलेक्टर ने नहीं दी अनुमति
जिला कलेक्टर आलोक रंजन ने प्रशासन, जिला प्रमुख जगत सिंह और प्रतिनिधिमंडल के साथ हुई बैठक के बाद नदबई में 14 अप्रैल को आयोजित होने वाले डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती कार्यक्रम को स्थगित कर दिया है। कलेक्टर ने कानून व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी है।

विज्ञापन


शाह का दौरा खराब करना चाहती कांग्रेस
रात्रि में मूर्ति प्रकरण को लेकर नदबई के पेल्लारा में हंगामा खड़ा हुआ था जिसके बाद आज पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह के पुत्र नदबई पहुंचे जहां अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि 15 अप्रैल को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का भरतपुर में दौरा है। कांग्रेस अमित शाह का दौरा खराब करना चाहती है। इसीलिए यहां लॉ एंड ऑर्डर की सिचुएशन पैदा करना चाहती है। कांग्रेस पार्टी अपनी डिवाइड एंड रूल पॉलिसी के तहत हमेशा से यह काम करती आई है। उस काम को रोकने के लिए मैं यहां आया हूं। 

महाराजा सूरजमल की तस्वीर लगा दी मूर्ति स्थल पर 
अनिरुद्ध सिंह ने पहले तो नदबई में सैकड़ों की भीड़ को संबोधित किया। उसके बाद पूरी भीड़ अनिरुद्ध के साथ बैलारा चौराहे पर पहुंची। यहां पर पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह के पुत्र अनिरुद्ध सिंह ने पहले तो भूमि पूजन किया और उसके बाद चौराहे पर मूर्ति स्थापना के लिए तैयार किए गए चबूतरे पर महाराजा सूरजमल की तस्वीर स्थापित कर दी। साथ ही अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि इस स्थान पर महाराजा सूरजमल की ही मूर्ति स्थापित की जाएगी।

समाज को बांटने में लगे नेता
नदबई में लोगों को संबोधित करते हुए अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और स्थानीय विधायकों की गजब की सोशल इंजीनियरिंग है। विधानसभा चुनाव में 6 माह रह गए हैं। ये नेता लोग समाज को बांटने की कोशिश में लगे हुए हैं।
विज्ञापन


अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि मूर्ति लगाने के नाम पर लोगों को भ्रमित किया गया। स्थानीय लोगों की भावनाओं का ख्याल नहीं रखा गया। यहां तक कि मूर्ति लगाने से पहले स्थानीय लोगों से पूछा तक नहीं गया, उनकी मंशा तक नहीं जानी। उन्होंने कहा कि यह जनता के साथ धोखा हुआ है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें