फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भंवरी के बेटे-पति को जान का खतरा

Tue, 08 Jul 2014 06:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजस्थान
विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान का बहुचर्चित भंवरी देवी देह शोषण व हत्या काण्ड फिर से सुर्खियों में है।
विज्ञापन


भंवरी देवी के बेटे साहिल और पति अमरचंद को जान से मारने की धमकी दी गई है। साहिल ने अपने वकील योगेश कोठारी के जरिए अदालत में प्रार्थना पत्र पेश कर कहा कि उसे अज्ञात लोगों ने जान से मारने की धमकी दी है।

इस पर कोर्ट ने बिलाड़ा पुलिस थाना को साहिल व केन्द्रीय कारागृह जोधपुर के अधीक्षक को अमरंचद को सुरक्षा मुहैया कराने के आदेश दिए हैं।

जानकारी के अनुसार इस मामले में अनुसूचित जाति-जनजाति मामलों की विशेष अदालत में भंवरी देवी के पुत्र साहिल के बयान होने थे। बयान से पहले ही साहिल ने प्रार्थना पत्र पेश कर कहा कि पांच जुलाई को रात 9 बजे कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने घर आकर उसे धमकाया कि यदि उसने मुल्जिमों के खिलाफ गवाही दी तो उसकी व उसके पिता की हत्या कर दी जाएगी।
विज्ञापन


इस पर न्यायाधीश महेन्द्र कुमार सिंहल ने इसे गंभीरता से लेते हुए बिलाड़ा थानाधिकारी को साहिल को सुरक्षा प्रदान करने के निर्देश दिए। वहीं केन्द्रीय कारागृह जोधपुर के अधीक्षक को अमरचंद की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा है। साहिल ने दो छोटी बहनों व बूढ़ी दादी को भी सुरक्षा प्रदान करने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन


उसने कहा कि अत्यधिक भयभीत होने के कारण आज वह बयान देने की स्थिति में नहीं है। इस दौरान सीबीआई के वरिष्ठ लोक अभियोजक एस.एस. यादव व विशिष्ट लोक अभियोजक अशोक जोशी ने अन्य गवाह राणाराम विश्नोई के बयान करवाने से मना कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें