राजस्थान के अजमेर जिले में एक मजेदार वाकया हुआ। यहां जिला कलेक्टर वैभव गलारिया बुधवार को सरकारी स्कूलों के दौरे पर थे।
उन्होंने जिले के एक स्कूल में देखा कि एक टीचर पढ़ा रहा है और क्लास के आधे से ज्यादा बच्चे सो रहे हैं। उन्होंने ऐसा देखा और खुद एक बढ़िया क्लास ली जिसमें बच्चों से कई एक्टिविटी करवाकर सबको पाठ समझाया।
उन्होंने टीचर से कहा कि बच्चों के साथ थोड़ा प्रैक्टिकल कर समझाया करें। फिर वे बच्चों को ये समझाने लगे कि अलग-अलग ग्रह किस प्रकार एक दूसरे के चक्कर लगाते हैं।
इसके लिए कलेक्टर ने एक बच्चे को सूरज बनाया और कई बच्चों को अलग अलग ग्रह। इस तरह उन्होंने समझाया की अलग-अलग ग्रह कैसे सूरज के चक्कर लगते हैं।
कलेक्टर इस स्कूल में मिड डे मील की क्वालिटी जांचने के लिए आए हुए थे। उन्होने यहा टीचर से कहा कि स्कूल में बच्चों को वैसे ही समझा कर पढ़ाया करें जैसे घर में अपने बच्चों को समझाते हैं।