तोड़फोड़ किए जाने के बाद क्षतिग्रस्त गाड़ियां
- फोटो : अमर उजाला
बाड़मेर में बेखौफ बदमाशों ने शहर के जैन मोहल्ले में डेढ़ दर्जन से अधिक लग्जरी गाड़ियों में तोड़फोड़ की वारदात को अंजाम दिया है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस की आलाधिकारी में मय टीम के मौके पर पहुंचे। एक ही रात में इलाके की चार-पांच गलियों में कई गाड़ियों के शीशे तोड़ने सहित तोड़फोड़ की घटना को लेकर लोगों में खासी नाराजगी देखने को मिल रही है।
इस तरह की घटनाओं के बाद लोग पुलिस के रात्रि गश्त को लेकर भी सवाल खड़े कर रहे हैं। पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना करने के साथ ही आसपास के घरों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। घटना की गंभीरता को देखते हुए बाड़मेर उपाधीक्षक रमेश कुमार शर्मा भी मौके पर पहुंचे और लोगों से बातचीत पर जानकारी बताइए और उन्हें त्वरित कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार करने का भरोसा दिलाया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि एक रात में चार-पांच गलियों में घर के बाहर खड़ी 15-16 लग्जरी गाड़ियों के शीशे तोड़ने की घटना को अंजाम दिया गया है। उनका कहना है कि बदमाशों में पुलिस को लेकर कोई खौफ नजर नहीं आ रहा है, जिसके चलते उन्होंने इस तरह की घटना को अंजाम दिया है और रात्रि में पुलिस की गश्त को लेकर भी उन्होंने सवाल खड़े किए। इसके साथ ही उन्होंने पुलिस प्रशासन से इस मामले का जल्द खुलासा कर आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की।
पढ़ें- Bikaner: छेड़छाड़ के विवाद ने लिया उग्र रूप, दो समुदायों में पत्थरबाजी से फैला तनाव; रातभर तैनात रही पुलिस
बाड़मेर उपाधीक्षक रमेश कुमार शर्मा ने बताया कि जैन मोहल्ले में गाड़ियों के शीशे तोड़ने की घटना सामने आई है। सूचना मिलने के बाद कोतवाली एसएचओ मंजू मय टीमों के मौके पर पहुंचीं। इसके साथ ही स्वयं भी मौके पर आया। उन्होंने बताया कि इस मामले में बदमाशों का पता लगाकर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति न हो। उन्होंने कहा कि रात्रि गश्त में कहां कमी रही, इसको भी देखा जा रहा है और गश्त को बढ़ाया जाएगा।