फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rape In Government Hospital: पेट दर्द की दवा लेने आई किशोरी से डिलीवरी वार्ड में दुष्कर्म, अश्लील वीडिया भी बनाया

Fri, 20 May 2022 04:26 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर 

सार

बाड़मेर के सरकारी अस्पताल में दवा लेने गई नाबालिग के साथ आरोपी ने चाकू की नोंक पर दुष्कर्म किया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में बाड़मेर में सरकारी अस्पताल में नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने चाकू नोंक पर बच्ची को अस्पताल के डिलीवरी वार्ड में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने उसके अश्लील वीडियो और फोटो भी ले लिए। घर पहुंचने पर पीड़िता ने घटना की जानकारी दी, इसके बाद परिजनों ने केस दर्ज कराया।  

विज्ञापन


पीड़ता के परिजनों ने पुलिस को बताया, 16 मई को उनकी 14 साल की बेटी के पेट में दर्द हो रहा था। इस कारण वह अपने भाई के साथ गुड़ामालानी अस्पताल में दवा लेने गई थी। भीड़ ज्यादा होने के कारण वह बहन को अस्पताल में छोड़कर बाजार चला गया। इस दौरान बेटी को अकेला देख नासिर खान  (26)  पुत्र हाजी खान वहां आया और चाकू दिखाकर अपने साथ ले गया। अस्पताल परिसर में खाली पड़े डिलीवरी वार्ड में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

परिजनों ने बताया कि भाई के वापस लौटने के बाद पीड़िता ने पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद दोनों घर पहुंचे और मां को इस बारे में बताया। 19 मई को परिजन गुड़ामालानी थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया।  
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार आरोपी नासिर खान गैस, कुकर और टीवी सही करने का काम करता है। इसी काम के लिए वह एक-दो महीने पहले पीड़िता के घर आया था। इसके बाद से ही वह पीड़िता को जानता था। आरोपी उदाणियों की ढाणी गुड़ामालानी का ही रहने वाला है। परिजनों ने पुलिस से कहा, उन्हों संदेह कि आरोपी उनकी बेटी पर नजर रखे हुए था। अस्पताल में उसे अकेला देख उसने वारदात को अंजाम दिया।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें