फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barmer News: MBBS प्रथम वर्ष का छात्र छोटे भाई के स्थान पर दे रहा था नीट का एग्जाम, पुलिस ने दोनों को पकड़ा

Mon, 06 May 2024 05:12 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर

सार

डमी कैंडिडेट ने छोटे भाई के आधार कार्ड में एडिटिंग कर खुद की फोटो लगाई और परीक्षा देने पहुंच गया। पकड़े जाने के बाद प्रधानाचार्य अनीता चौधरी ने पुलिस को सूचना दी कि परीक्षार्थी गोपाला राम के स्थान पर दूसरा व्यक्ति डमी के रूप में परीक्षा दे रहा है।
विज्ञापन
गलत तरीके से नीट परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाड़मेर में थाना कोतवाली अंतर्गत अंतरी देवी राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में रविवार को आयोजित नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट यानी नीट-2024 का एग्जाम देने पहुंचे डमी छात्र और मूल अभ्यर्थी को पुलिस की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। एमबीबीएस प्रथम वर्ष का छात्र डमी अभ्यर्थी के रूप में अपने छोटे भाई की जगह परीक्षा में शामिल हुआ था।

विज्ञापन


एसपी नरेंद्र सिंह मीना ने बताया कि रविवार को अंतरी देवी राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय बाड़मेर की प्रधानाचार्य अनीता चौधरी ने पुलिस को सूचना दी कि परीक्षार्थी गोपाला राम के स्थान पर दूसरा व्यक्ति डमी के रूप में परीक्षा दे रहा है। सूचना पर एसएचओ लेखराज सियाग और डीएसटी प्रभारी महिपाल सिंह एएसआई तुरंत मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने परीक्षा केंद्र से आरोपी भागीरथ राम विश्नोई पुत्र किशना राम निवासी मेघावा जिला सांचौर और मूल अभ्यर्थी उसके छोटे भाई गोपाला राम को विश्नोई धर्मशाला नेहरू नगर से दस्तयाब किया। भागीरथ राम एसएन मेडिकल कॉलेज जोधपुर में एमबीबीएस प्रथम सेमेस्टर का छात्र है।
विज्ञापन


छोटे भाई के स्थान पर परीक्षा देने के लिए उसके आधार कार्ड में एडिटिंग कर भागीरथ राम ने खुद की फोटो लगाई और परीक्षा देने पहुंच गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनसे गहनता से पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें