फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वो चिल्लाते रहे लेकिन कोई नहीं आया मदद के लिए

Mon, 28 Jul 2014 12:29 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान के बाडमेर में हुए एक सड़क हादसे में दो वायुसेनाकर्मियों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य जख्मी हो गए। घटना तब हुई जब एक ऊंट अचानक उनकी गाड़ी के सामने आ गया।
विज्ञापन


हादसा शनिवार की शाम को नगाना पुलिस स्टेशन के करीब हुआ। ये वायुसेनाकर्मी उत्तरलाई एयरफोर्स स्टेशन से जोधपुर जा रहे थे। मृतकों के परिजन रविवार को पहुंचे और तब शवों का अंतिम संस्कार किया गया।

सूत्रों के मुताबिक गाड़ी ऊंट से टकरा कर पलट गई। हादसे में यूपी के रहने वाले देवेश चतुर्वेदी और झारखंड के रहने वाले चंद्रशेखर की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में धनंजय कुमार, पवन कुमार और यतींद्र कुमार मिश्रा घायल हुए हैं।
विज्ञापन


पुलिस मौके पर हादसे की सूचना मिलते ही पहुंची और गांव वालों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

अंग्रेजी अखबार TOI में छपी खबर के मुताबिक घायल 30-40 मिनट तक मदद के लिए चिल्लाते रहे लेकिन उनकी आवाज किसी ने नहीं सुनी। बाद में कुछ गांव वालों ने पुलिस को घटना की सूचना दी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें