फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारां में एसडीएम पर एसीबी का शिकंजा: पांच लाख से शुरू होकर 45 हजार पर तय हुआ सौदा, रिश्वत मांगने पर केस दर्ज

Fri, 18 Sep 2026 09:53 PM IST
हिमांशु सिंह बघेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारां

सार

बारां के अंता एसडीएम हवाई सिंह यादव के खिलाफ एसीबी ने रिश्वत मांगने के आरोप में केस दर्ज किया है। शिकायत पर हुई गोपनीय जांच में एक जमीन के एग्रीमेंट पर लगे स्थगन आदेश को हटाने के बदले रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
45 हजार रुपये की रिश्वत मांगने की पुष्टि - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बारां के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने अंता के उपखंड अधिकारी हवाई सिंह यादव के खिलाफ रिश्वत मांगने के आरोप में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया है। ब्यूरो ने जांच के दौरान अधिकारी द्वारा 45 हजार रुपये की रिश्वत मांगने की पुष्टि की है।
विज्ञापन


एक शिकायतकर्ता ने कोटा भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो इकाई में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि उसकी एक प्लानिंग वाली जमीन पर पूर्व उपखंड अधिकारी ने आपत्ति लगाई थी। इस आपत्ति को हटाने के एवज में वर्तमान उपखंड अधिकारी हवाई सिंह यादव पांच लाख रुपये की रिश्वत मांग रहे थे। इसके साथ ही, एक अन्य प्लानिंग वाली जमीन के एग्रीमेंट पर लगे स्थगन आदेश को हटाने के बदले 50 हजार रुपये की अलग से मांग किए जाने का भी आरोप था।

गोपनीय जांच में रिश्वत मांगने की पुष्टि
शिकायत मिलने के बाद कोटा भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय स्वर्णकार ने मामले की गोपनीय जांच कराई। जांच के दौरान एग्रीमेंट पर लगे स्थगन आदेश को हटाने के लिए 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगने की बात सही पाई गई। शिकायतकर्ता के अनुरोध पर उपखंड अधिकारी 45 हजार रुपये लेने पर राजी हो गए। उन्होंने यह राशि अपने कथित दलाल को देने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-   जयपुर मेयर पद पर भाजपा में कशमकश जारी: पार्षदों से गुप्त रायशुमारी, पर्ची पर मांगी गईं तीन पसंद
विज्ञापन


ट्रैप की भनक से टला रिश्वत का लेन-देन
ब्यूरो की टीम ने अधिकारी को पकड़ने के लिए ट्रैप कार्रवाई की तैयारी की थी। हालांकि, ट्रैप कार्रवाई की जानकारी मिलने से रिश्वत का लेन-देन नहीं हो पाया। रिश्वत मांगने की बात प्रमाणित होने पर ब्यूरो ने हवाई सिंह यादव के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। अब इस मामले की जांच ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें