बैंक में पिस्तौल ताने हुए बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
राजस्थान के बारां स्थित यूको बैंक में दो बदमाश दिन दहाड़े फायरिंग करते हुए घुस गए। फिर हथियार के बल पर बैंक से करीब 10 लाख 75 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
जानकारी के मुताबिक, बारां के सीसवाली थाना क्षेत्र के बड़गाव स्थित यूको बैंक में बुधवार को बाइक से दो हथियारबंद बदमाश पहुंचे। फिर दिन दहाड़े बैंक में फायरिंग करते हुए लूट की घटना को अंजाम दिया। दोनों युवक मुंह पर मास्क पहनकर बैंक घुसे थे। उन लोगों ने पहले फायरिंग की, फिर बाद में करीब 10 लाख 75 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। घटना के बाद से इलाके में सनसनी मची हुई है।